[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
आंदोलन की खबर

स्टेशन के प्लेटफॉर्म में बैटरी गाड़ियों के खिलाफ 105 कुली और उनका परिवार कर रहे आंदोलन

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 9, 2025 4:04 PM
Last updated: October 9, 2025 5:05 PM
Share
Coolie Protest
SHARE

रायपुर। ‘सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं, लोग आते हैं लोग जाते हैं, हम यहां पे खड़े रह जाते हैं।’

1983 में आई फिल्म कुली आपको याद होगी। अमिताभ बच्चन ने कुली का किरदार निभाया था। यह गाना उसी फिल्म का है। इस साल भी कुली टाइटल से एक और तमिल फिल्म आई, इसमें रजनी कांत एक्शन में नजर आए। कहानी भी कुली यूनियन नेता के इर्द गिर्द घूमती है। रजनी कांत के इस फिल्म में कुली को पॉवर फुल दिखाया गया है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को सुविधा देने के लिए 4 बैटरी गाड़ी चलाने का फैसला किया है। सुविधा भी ऐसी कि स्टेशन में एक शख्स को 50 रुपए देने होंगे और उन्हें एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक बैटरी गाड़ी से ले जाया जाएगा। अगर उनके साथ लगेज है तो एक लगेज का 30 रुपए देना होगा।

रेलवे प्रशासन के इस फैसले से रायपुर रेलवे स्टेशन में काम कर रहे 105 कुली और उनका परिवार बड़ी परेशानी में डूबा हुआ है।

इन 105 कुलियों में 8 महिलाएं हैं। रेलवे प्रशासन के बैटरी गाड़ी चलाने के फैसले ने इन 105 कुलियों के परिवार को संकट में डाल दिया है। रेलवे प्रशासन के इस एक फैसले के खिलाफ कुली और उनका पूरा परिवार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 में पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठा है। कुली और उनका परिवार स्टेशन में ही खाना भी खा रहे हैं और रात में भी वहीं रुक रहे हैं।

रेलवे प्रशासन के इस एक फैसले से इन 105 कुलियों के काम छीनने का डर है।

रायपुर रेलवे मंडल स्टेशन में 4 बैटरी वैन लाने की तैयारी कर रहा है। इसमें यात्रियों के साथ-साथ सामान भी रखने की व्यवस्था होगी।

छत्तीसगढ़ रेलवे कुली संघ के अध्यक्ष थानेश्वर साहू कहते हैं कि 80 फीसदी हमारे काम तो वैसे भी छिन गए हैं। एक्सलेटर, लिफ्ट, चक्के वाली ट्रॉली बैग ने उनके काम छीन लिए हैं। ऐसे में अगर सामान लाने ले जाने के लिए बैटरी गाड़ी चलाई जाती है तो उसका असर कुलियों की रोजी रोटी पर पड़ेगा।

संघ के सचिव कुलेश्वर साहू का कहना है कि उन्हें स्टेशन में किसी भी तरह के डेवलपमेंट और आधुनिक सुविधाओं से आपत्ति नहीं है। उनकी प्रशासन से सिर्फ यह मांग है कि उनकी रोजी रोटी का इंतेजाम रेलवे प्रशासन कर दे।

आपको बता दें कि रायपुर रेलवे स्टेशन में पहले से ही समाज सेवी संस्थाओं की तरफ से 2 बैटरी गाड़ी उपलब्ध कराई गई है, जो बुजुर्गों और विकलांगों को नि:शुल्क सेवा देती है। लेकिन, अब इस तरह की बैटरी गाड़ियों का कर्मशियली इस्तेमाल स्टेशन में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी क्यों बोले- तंगी से जूझ रहे कुली, उनके अधिकारों की लड़ाई मेरी

TAGGED:Andolan ki KhabarChhattisgarhTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article British PM India visit ट्रंप ने बताया था भारतीय अर्थव्यवस्था को मृत, ब्रिटेन के पीएम ने दिया करारा जवाब
Next Article Vande Bharat Miss Route गलती तो हो गई लेकिन रास्‍ता भटक कर भी वंदे भारत ने बनाया रिकॉर्ड, तय कर डाली अब तक की सबसे लंबी दूरी
Lens poster

Popular Posts

लाल किले के प्राचीर से RSS का गुणगान, पीएम का विपक्ष पर जोरदार हमला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के प्राचीर से लगातार…

By आवेश तिवारी

Assault on innocence

The decision of maharashtra government to introduce basic military training from class 1 in schools…

By Editorial Board

रायपुर में रंग संस्कार महोत्सव का आयोजन, चित्रकला, नाटक और कवि सम्मेलन का होगा संगम

रायपुर।  रायपुर में 16 से 18 मई तक तीन दिवसीय रंग संस्कार महोत्सव (Rang Mahotsav)…

By Lens News

You Might Also Like

Criminal defamation
देश

हसदेव अरण्य में काटे गए पेड़ों के बदले पेड़ क्या दूसरे राज्य में लगा रहे: सुप्रीम कोर्ट

By आवेश तिवारी
JEE ADVANCED 2025
देश

राजित गुप्ता ने हासिल की JEE एडवांस्ड AIR 1, कोटा की बादशाहत कायम, टॉप 10 में 4 कोटा स्टूडेंट, काउंसलिंग के पहले रखे इन बातों का ध्यान

By पूनम ऋतु सेन
weather update
देश

तूफान मोन्था का असर खत्म,मौसम का मिजाज बदला, अब बढ़ेगी ठंड

By पूनम ऋतु सेन
P Sunderraj
छत्तीसगढ़

नक्सली सुधाकर और भास्कर को हिरासत में लेकर मारने का संगठन का दावा, आईजी सुंदरराज ने कहा – सारे ऑपरेशन SOP के तहत

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?