[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

महिला आयोग की पुलिस पर टिप्पणी, पूछा – छत्तीसगढ़ में पुलिस थाने बजरंग दल के इशारे पर काम कर रहे हैं?

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 9, 2025 6:29 PM
Last updated: October 10, 2025 10:29 AM
Share
Chhattisgarh Rajya Mahila Aayog
Chhattisgarh Rajya Mahila Aayog
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग (Chhattisgarh Rajya Mahila Aayog) की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने गुरुवार को रायपुर में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान पुलिस पर गंभीर टिप्पणी की है। आयोग ने रायपुर के कुकुरबेड़ा (सरस्वती नगर) क्षेत्र में 11 महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटना की शिकायत पर सुनवाई की।

इस दौरान आयोग ने पाया कि सरस्वती नगर थाना पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उनकी FIR दर्ज करने में 10 दिन की देरी की। इसके उलट बजरंग दल से जुड़े आरोपियों की शिकायत को उसी दिन दर्ज कर लिया गया। आयोग ने इस मामले में रायपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

खबर में खास
सिंगापुर सोसायटी मामला: विधवा महिला के साथ अभद्र व्यवहारआयोग की कार्रवाई

डॉ. नायक ने सवाल उठाया कि क्या छत्तीसगढ़ में पुलिस थाने अब बजरंग दल के इशारे पर काम कर रहे हैं? पीड़ित महिलाओं ने बताया कि पुलिस ने उन्हें घटनास्थल से गांव ले जाकर पुलिस लाइन ग्राउंड में घुमाया और उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के सदस्यों ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौच और रेप की धमकी दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया।

सिंगापुर सोसायटी मामला: विधवा महिला के साथ अभद्र व्यवहार

सुनवाई के दौरान एक अन्य मामले में सिंगापुर सोसायटी की एक विधवा महिला ने शिकायत की कि समाज के कुछ लोगों द्वारा उसे मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थल पर गाली-गलौच और चरित्र पर लांछन का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उनके खिलाफ अभद्र मैसेज भी भेजे। सुनवाई के दौरान आरोपी ने आयोग के समक्ष माफी मांगी और भविष्य में ऐसा व्यवहार न करने का वादा किया। आयोग ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराई गई, तो पीड़िता साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज करा सकती है। इसके साथ ही इस मामले को नस्तीबद्ध कर दिया गया।

पति-पत्नी विवाद में सुलह का प्रयास

एक अन्य मामले में पति-पत्नी के बीच विवाद की सुनवाई हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके पति का अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध है और दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोई संभावना नहीं है। आयोग की मध्यस्थता के बाद पति ने अपनी पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण के लिए एक एकड़ जमीन उनके नाम करने और फसल की आय से 50,000 रुपये देने पर सहमति जताई।

आयोग की कार्रवाई

आज की सुनवाई में कुल 11 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें पीड़ित महिलाएं आयोग के समक्ष उपस्थित हुईं। यह रायपुर जिले में 168वीं और प्रदेश स्तर पर 349वीं जनसुनवाई थी। डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि आयोग महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के प्रति गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

कुकुरबेड़ा मामले में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवालों ने छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर बहस छेड़ दी है। आयोग ने रायपुर एसपी को इस मामले की जांच करने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

TAGGED:cg issuesChhattisgarh Rajya Mahila AayogTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Mahtari Vandan Yojna महतारी वंदन योजना से जुड़ी 5 लाख महिलाओं को क्यों नही मिली 20वीं किश्त?
Next Article taliban foreign minister india visit भारत में छह दिन रहेंगे तालिबानी विदेश मंत्री, जानिए क्‍या है प्‍लान?
Lens poster

Popular Posts

प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर दौरे का मतलब क्या है ?

हरियाणा और महाराष्ट्र में संघ के सफल प्रयोगों की निरंतरता चाहता है भाजपा का शीर्ष…

By The Lens Desk

छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा में हीट वेव का अलर्ट, गर्मी का सितम 3 महीने बाद होगा खत्म

रायपुर। मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी का सितम महसूस किया जा रहा है।…

By नितिन मिश्रा

छत्तीसगढ़ में 10 वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिजल्ट किया घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 और 12 वीं के परीक्षा परिणाम (10th And…

By नितिन मिश्रा

You Might Also Like

CG NEWS
छत्तीसगढ़सेहत-लाइफस्‍टाइल

दिल के अंदर घुसी गोली,अम्बेडकर अस्पताल की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला

By पूनम ऋतु सेन
छत्तीसगढ़

बस्तर में दो मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए, बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 के शव मिले, डीआरजी का एक जवान शहीद

By दानिश अनवर
Pleco fish
छत्तीसगढ़

कैसी दिखती है बीजापुर में मिली ‘प्लेको फिश’, बस्तर की जैव विविधता के लिए खतरे की घंटी! देखिए वीडियो

By बप्पी राय
अन्‍य राज्‍य

विधायक उम्मीदवारों को चुनने के लिए गुजरात में कांग्रेस ने 40 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?