[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

क्या थी इक्वाडोर के राष्ट्रपति पर जानलेवा हमले की वजह?

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 8, 2025 11:25 PM
Last updated: October 8, 2025 11:25 PM
Share
SHARE

लेंस डेस्क। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ पर बुधवार को एक संगठित हमला हुआ जब उनके काफिले पर सैकड़ों की संख्या में उग्र प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की।

Esta mañana en Cañar la caravana presidencial sufrió ataques violentos obedeciendo órdenes de radicalización. Intentaron impedir, por la fuerza, la entrega de obras destinadas a mejorar la vida de comunidades en esta provincia.

Atacaron la integridad del presidente… pic.twitter.com/Mu4f82MgFU

— Presidencia Ecuador 🇪🇨 (@Presidencia_Ec) October 8, 2025

यह घटना कनार प्रांत के सिग्सिहुआयको इलाके में घटी जहां नोबोआ एक जल शुद्धिकरण संयंत्र का उद्घाटन करने जा रहे थे। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि सड़क के दोनों ओर खड़ी भीड़ ने झंडे लहराते हुए काफिले को घेर लिया और ईंट पत्थरों की बौछार कर दी जिससे राष्ट्रपति की बख्तरबंद गाड़ी के शीशे चटक गए।

अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी पर गोली के निशान भी मिले हैं लेकिन नोबोआ और उनके साथी बाल बाल बच गए।इस हमले की जड़ें इक्वाडोर सरकार की हालिया नीतियों में छिपी हैं खासकर डीजल ईंधन पर सब्सिडी समाप्त करने के फैसले में जो सितंबर के मध्य में लिया गया।

यह कदम सरकार के मुताबिक सालाना 1.1 अरब डॉलर बचाएगा जो सुरक्षा और सामाजिक योजनाओं में लगाया जाएगा लेकिन विपक्षी गुटों और आदिवासी समुदायों का आरोप है कि इससे जीवनयापन की लागत बढ़ जाएगी खासकर छोटे किसानों और परिवहन क्षेत्र पर।

राष्ट्रीय आदिवासी महासंघ कोनाई ने 16 दिनों से हड़ताल और सड़क जाम चला रखा है और सरकार से बातचीत की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि यह एक शांतिपूर्ण विरोध था लेकिन राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे ड्रग माफिया और आतंकी गुटों से प्रेरित बताते हुए अस्थिरता फैलाने की साजिश करार दिया है।

इक्वाडोर जैसे देश जहां कोलंबिया और पेरू के बीच कोकीन का बड़ा रास्ता है वहां हिंसा का यह उभार चिंता की घंटी बजा रहा है।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इन पर आतंकवाद और हत्या के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं जिनकी सजा 30 साल तक हो सकती है।

पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर बितर किया जबकि कुछ प्रांतों में आपातकाल लागू कर शांति बहाल करने की कोशिश की गई। कोनाई ने गिरफ्तारियों को मनमाना बताया और बुजुर्ग महिलाओं पर कथित तौर पर अत्याचार का वीडियो साझा किया लेकिन सरकार ने इसे कानूनी कार्रवाई करार दिया।

हमले के बाद राष्ट्रपति ने क्या कहा?

राष्ट्रपति नोबोआ ने हमले के बाद एक छात्र समारोह को संबोधित करते हुए कड़ा संदेश दिया कि ऐसी हिंसा नई इक्वाडोर में बर्दाश्त नहीं होगी और कानून सब पर लागू होगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा का रास्ता चुनेंगे उन्हें अपराधी की तरह सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उनके कार्यालय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे कायराना हरकत बताया और कहा कि इससे राष्ट्रपति का हौसला नहीं टूटेगा।

विदेशी सरकारों जैसे कोस्टा रिका और होंडुरास ने भी इसकी निंदा की है जबकि अमेरिकी राज्यों के संगठन ने इसे लोकतंत्र पर हमला कहा। यह घटना इक्वाडोर की उथल पुथल वाली राजनीति को और उजागर करती है जहां नीतिगत बदलाव और सुरक्षा चुनौतियां आमने सामने हैं।

TAGGED:Ecuador President attackLatest_News
Previous Article आईपीएस वाई पूरन कुमार दलित आईपीएस की सुसाइड के मामले में आईएएस पत्नी ने डीजीपी और एसपी के खिलाफ एफआईआर की करी मांग
Next Article छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अफसरों का तबादला, रजनीश श्रीवास्तव बने नए रजिस्ट्रार जनरल
Lens poster

Popular Posts

बाढ़ से टैरिफ तक : अनेक संकटों से निपटने की तैयारी कहां है

भारत एक समय में केवल एक संकट का सामना नहीं कर रहा है, बल्कि वह…

By पत्रलेखा चटर्जी

22 अप्रैल के बाद से लगातार अस्थिर पाकिस्तानी शेयर बाजार, तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

द लेंस डेस्क। pakistani stock market crash पाकिस्तान का शेयर बाजार पिछले कुछ हफ्तों से…

By Amandeep Singh

मुख्य धारा का मीडिया झूठ की सबसे बड़ी मशीन : उर्मिलेश

मुकेश चंद्रकार को लोकजतन सम्मान रायपुर। जाने-माने पत्रकार और लेखक उर्मिलेश ने आज यहां कहा…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

दुनिया

जानिए सच! भारत का ही है बासमती चावल, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया ने नहीं दी पाकिस्‍तान को मान्यता

By The Lens Desk
दुनिया

Nobel Peace Prize 2025 : 338 उम्मीदवारों की दौड़, गोपनीयता की 50 साल की परंपरा

By पूनम ऋतु सेन
Indigo
छत्तीसगढ़

सुबह की इंडिगो की फ्लाइट रात तक नहीं आई, रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

By दानिश अनवर
Nanki Ram Kanwar
छत्तीसगढ़

इधर कोरबा कलेक्टर की तारीफ, उधर अजीत वसंत पर आरोपों की वजह से ST आयोग में मुख्य सचिव को तलब होने वाली नोटिस वायरल

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?