[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस रिपोर्ट

इति ‘कफ सिरप’ कथा…शुक्ला जी की “क्लीन चिट”…और आरएसएस

राजेश चतुर्वेदी
राजेश चतुर्वेदी
Byराजेश चतुर्वेदी
Follow:
Published: October 8, 2025 7:19 PM
Last updated: October 9, 2025 1:57 PM
Share
MP Ki Baat
SHARE

छिंदवाड़ा में 2 सितंबर को जब 4 वर्ष के नन्हे शिवम राठौड़ की विषाक्त कफ सिरप से मौत हुई, क्या प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग या सरकार को तब ही नहीं चेत जाना था? तह में जाकर कारणों का पता नहीं करना था? जो काम महीने भर से ज्यादा बीतने और एक-एक कर 19 बच्चों की मौत के बाद अब किया जा रहा है, शिवम की अकाल मृत्यु के तत्काल बाद नहीं होना था?

खबर में खास
‘तुम तो समझदार हो, कल की बात मत करो’बलि का बकरा…चैप्टर क्लोज़, जवाबदेही खत्मचूहों को पकड़ने के लिए डॉक्टर बिल्ली नहीं बन सकता…

मसलन, संदिग्ध दवाओं के सैंपलों और दवा विक्रेताओं की जांच। लेकिन, छह बच्चों की मौत तक तो सरकार के स्तर पर कोई हलचल ही नहीं थी। बल्कि, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है, संबंधित कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ़’ को “क्लीन चिट” दे रहे थे।

मीडिया से कह रहे थे- “कफ सिरप वाली जो बात आई, वो निराधार है। कफ सिरप के कारण मौतें नहीं हुई हैं, यह तय है।” शुक्ला का यह बयान जाहिर करता है कि सिस्टम कैसे काम कर रहा है। हैरत तो इस बात की है कि उन्होंने इस बात की भी परवाह नहीं की कि जांच रिपोर्ट आने के पहले ही ‘क्लीन चिट’ देना, विभाग का मंत्री होने के नाते खुद उनके और अधीनस्थ नौकरशाहों के दामन पर दाग लगा सकता है। या उन्हें शंका के दायरे में ला सकता है।

इसे विडंबना ही कहेंगे कि जब जांच रिपोर्ट आई तो मंत्री जी झूठे साबित हो गए। कफ सिरप जहरीला पाया गया। जिस जहरीले पदार्थ डायएथिलिन ग्लायकॉल (डीईजी) की मात्रा 1 प्रतिशत होना थी, वह लगभग 49 प्रतिशत निकली। सोचिए, 48 फीसदी ज्यादा। लिहाजा, किडनी फेल होने लगीं।

मगर सरकार मानने को तैयार नहीं थी। मानती या संदेह करती तो हरकत में आती। वो तो बचाव करने में लग गई। कहने लगी कि मौत का कारण सिरप नहीं है। जबकि नागपुर से तीन बच्चों की बायोप्सी रिपोर्ट में किडनी फेल्योर की बात सामने आई थी। पोस्टमार्टम से मौतों का कारण समझ आता, लेकिन शवों के पीएम तक नहीं कराए गए।

सरकारी तंत्र बेफिक्र था। नवरात्रि का समय चल रहा था, जगह-जगह कन्या पूजन चल रहे थे, “सनातन” की सेवा हो रही थी और उधर, खांसी की जहरीली दवा से कन्याएं दम तोड़ रही थीं। पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराए गए, इसका संतोषजनक उत्तर अभी तक सामने नहीं आया है।

आखिर क्या छुपाने की कोशिश की जा रही थी? लेकिन, जब मौतें बढ़ गईं और दबाव बढ़ा तो 4 साल की नन्ही कन्या योगिता ठाकरे का शव, जिसे दफनाया जा चुका था, कब्र से निकाला गया, ताकि पोस्टमार्टम के जरिए कारण जाना जा सके। जब 16 बच्चे मर गए, देश भर में हल्ला मचने लगा, मध्यप्रदेश की बदनामी होने लगी और सोशल मीडिया पर तमाम सवाल उठाए जाने लगे, तब सरकार ने कुछ कदम उठाने शुरू किए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, जो सपत्नीक असम की यात्रा पर थे, (काजीरंगा व कामाख्या की तस्वीरें मीडिया में आ ही चुकी थीं), का प्रदेश वापसी के बाद जबलपुर जाने का कार्यक्रम था। मगर इसी बीच आरएसएस के कुछ लोग सक्रिय हुए। संदेश पहुंचाया गया कि यह मामला गंभीर है, इसको हल्के में लेना ठीक नहीं है। लिहाजा, जबलपुर का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

‘तुम तो समझदार हो, कल की बात मत करो’

आज के युग में जो दिखता है, वो ही बिकता है। केंद्रीय राजनीति में नरेंद्र मोदी के पदार्पण के बाद से तो “ऑप्टिक्स” एक महत्वपूर्ण “प्रकल्प” बन गया है। इसमें पिछड़ने वाला मात खा जाता है। सो, यादव परासिया गए। उन परिवारों से मिले, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है।

सरकार की ओर से संवेदनाएं जताईं। 4-4 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान वे कर ही चुके थे। यह भी कि नागपुर में भर्ती बच्चों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। उनके निर्देश पर औषधि नियंत्रण के कुछ अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन लिया जा चुका था, एक-दो एफआईआर भी हो गई थीं।

सो, यादव को लगा कि “सरकार (मतलब सीएम) को जो करना था, वो हो चुका है। और क्या चाहिए? लिहाजा जब किसी पत्रकार ने इस बारे में उनसे सवाल किया तो उन्होंने पत्रकार को यह कहकर रोक दिया कि- “तुम तो समझदार हो। कल की बात मत करो। मैंने वहाँ जाकर जो हो सकता है, वो सब करा है।

विपक्ष (कांग्रेस) की पार्टी के अध्यक्षजी तो घर-घर नहीं जा पाए। उन्होंने एक जगह सबको बैठाकर बात की। हम तो हरेक के घर-घर गए। क्योंकि हमारी संवेदनशीलता है। हमारे लिए यह औपचारिकता या कर्मकांड नहीं है। इसलिए, हमने बेहतर से बेहतर हो सकता है, कार्रवाई भी की है।”

बलि का बकरा…चैप्टर क्लोज़, जवाबदेही खत्म

डॉ. प्रवीण सोनी

जैसा कि आमतौर पर होता रहा है, सरकार ने इस मामले में भी “बलि का एक बकरा” ढूंढ़ लिया। और, परासिया के डॉ. प्रवीण सोनी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। इस जुर्म में कि, उन्होंने मरीजों को ‘कोल्ड्रिफ़’ सिरप क्यों लिखा? न वे ऐसा करते और न इतने बच्चों की अकाल मौत होती।

मानो, उन्हें पता हो कि सिरप जहरीला है और इसे “प्रिस्क्राइब” नहीं करना है। सोनी की गिरफ़्तारी से सिस्टम ‘एक्सपोज़’ हो गया। याद करें कालिदास की कहानी। जिस डाल पर बैठे थे, उसी को काट रहे थे। सोनी को ऐसे गिरफ्तार किया, जैसे सब उनका किया धरा है।

सरकार की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है, जैसे डॉक्टर ही दवा बनाता है, लैब में हर बैच की जांच करता है, उसी की लैब और फार्मास्युटिकल कंपनियां होती हैं, वही नियामक ईकाई होता है, पोस्टमार्टम का आदेश भी वही देता है, वह ही मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की सूची अनुमोदित करता है।

कुल मिलाकर, डॉक्टर ही ‘शासन’ होता है! चूंकि सबकुछ वही होता है, लिहाजा उसी को गिरफ्तार कर लिया गया। मतलब, चैप्टर क्लोज़। नीचे से ऊपर तक पूरे सिस्टम की जवाबदेही खत्म।

चूहों को पकड़ने के लिए डॉक्टर बिल्ली नहीं बन सकता…

जबकि, हक़ीक़त यह है कि डॉक्टर न तो दवा बनाता है, न उसकी लैब होती हैं, न दवाओं का परीक्षण करना उसका काम होता है। वह सरकार द्वारा अनुमोदित दवा को “प्रिस्क्राइब” भर करता है। इस केस में आरोपी बनाए गए डॉ. सोनी लगभग 40 बरसों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। सरकारी अस्पताल में हैं। कभी कुछ नहीं हुआ।

जिस ‘कोल्ड्रिफ़’ के कारण इतनी मौतें हो गईं, वो भी पहले लिखी जाती रही है। और लिखी इसलिए जाती रही, क्योंकि सरकार की अनुमोदित सूची में दर्ज थी। सवाल यही है कि यदि सिरप जहरीला था, तो अनुमोदित सूची में दर्ज कैसे हो गया? जाहिर है, सारी चीजें परखने के बाद ही अनुमोदन किया गया होगा। तो इसमें डॉक्टर का भला क्या दोष? क्या सिस्टम को ठीक करने के बजाय डॉक्टर को दोष देना उचित है?

उसे तो मरीज़ के मर्ज़ को सावधानीपूर्वक पहचानने और बीमारी को ठीक करने के लिए दवाएं “प्रिस्क्राइब” करने की ट्रेनिंग दी जाती है। वह खुद पूरे सिस्टम (फार्मास्युटिकल कंपनियों और नियामकों) पर भरोसा करके ही मरीज को सुरक्षित दवा लिखता है। ऐक्शन तो दवा निर्माता और नियामक तंत्र पर होना चाहिए।

जांच इस बात की होना चाहिए कि, क्या गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) का उल्लंघन हुआ था? क्या कच्चे माल का परीक्षण किया गया था? क्या बैच को सुरक्षित प्रमाणित किया गया था? क्या राज्य औषधि नियंत्रक ने समय पर कार्रवाई की थी? आवश्यकता सार्थक सुधारों और जवाबदेही तय करने की है, बलि के बकरों की नहीं। क्योंकि डॉक्टर चूहों को पकड़ने के लिए बिल्ली नहीं बन सकता!

यह भी देखें: अंताक्षरी… बीजेपी… और हेमंत खण्डेलवाल

TAGGED:ChhindwaraCough SyrupCough syrup deathsDeputy Chief Minister Rajendra ShuklaMP ki BaatTop_News
Previous Article Azam-Akhilesh meeting जज्‍बातों ने की खामोशी से बात : आजम-अखिलेश मुलाकात
Next Article Durg nun case : नारायणपुर की युवतियों को कब मिलेगा न्याय ?
Lens poster

Popular Posts

उत्पल सिंह को चौथी बार सेवा विस्तार, बने रहेंगे लोकसभा महासचिव

नई दिल्ली। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह (Utpal Singh) को कार्यकाल में एक और विस्तार…

By आवेश तिवारी

भारत ने थाईलैंड को हराकर फुटबॉल Women’s Asian Cup के लिए किया क्वालीफाई

स्पोर्ट्स डेस्क। थाईलैंड के चियांग माई में AFC Women's Asian Cup 2026 क्वालीफायर के बेहद…

By दानिश अनवर

हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, धनखड़ का इस्तीफा भी मंजूर

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र ( PARLIAMENT MONSOON SESSION ) का दूसरा दिन भी…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

PM Modi Manipur Visit
देश

PM Modi मणिपुर आए तो महिलाओं का ग्रुप विरोध को तैयार

By आवेश तिवारी
Bhupesh Baghel's Question
छत्तीसगढ़

नक्सल ऑपरेशन: पूर्व सीएम भूपेश के 8 सवाल

By Lens News
Naxalite encounter in Jharkhand
अन्‍य राज्‍य

नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां ढेर, मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नितेश को गोली लगने की खबर

By Lens News Network
Ramkesh Meena murder case
देश

रामकेश मीना मर्डर केस: पहले गला दबाया, फिर शव पर घी, तेल और शराब डालकर लगा दी आग, जानिए सिलेंडर ब्‍लास्‍ट का सच!

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?