[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

जज्‍बातों ने की खामोशी से बात : आजम-अखिलेश मुलाकात

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 8, 2025 5:54 PM
Last updated: October 8, 2025 7:19 PM
Share
Azam-Akhilesh meeting
SHARE

रामपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जेल में रहने के कारण वह आजम खान से नहीं मिल सके थे, इसलिए अब खास तौर पर उनके घर पहुंचे हैं। अखिलेश और आजम खान के बीच यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी मतभेदों को सुलझाने और पार्टी से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।

गौर करने वाली बात है कि आजम खान के जेल से रिहा होने के बाद अखिलेश पहली बार उनसे मिलने पहुंचे थे। आजम खान को समाजवादी पार्टी का महत्वपूर्ण मुस्लिम चेहरा माना जाता है, जो मुलायम सिंह यादव के समय से पार्टी के साथ हैं।

वह करीब 23 महीने तक डकैती, चोरी सहित 100 से ज्यादा मुकदमों में सीतापुर जेल में बंद थे और पिछले 23 सितंबर को जमानत पर रिहा हुए। सूत्रों के मुताबिक, आजम खान पार्टी से कुछ नाराज थे और इसी वजह से अखिलेश रामपुर पहुंचकर स्थिति को संभालने आए थे।

रामपुर पहुंचने पर अखिलेश यादव का आजम खान ने हाथ पकड़ का इस्‍तकबाल किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद दोनों एक कार में बैठकर घर पहुंचे और एकांत में बात की।

अखिलेश के रामपुर पहुंचते ही जौहर यूनिवर्सिटी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। पुलिस ने मीडियाकर्मियों को आजम के घर के बाहर रोक लिया।

जिले के सपा अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता पहले से यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री के आने की खबर से प्रशासन मंगलवार से ही सतर्क था। आजम खान के घर और यूनिवर्सिटी के आसपास कई थानों की पुलिस तैनात की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे और खुफिया विभाग ने भी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी थी।

अखिलेश ने जो बताया…

क्या कहें भला उस मुलाक़ात की दास्तान
जहाँ बस जज़्बातों ने खामोशी से बात की pic.twitter.com/uHFxDoKDTw

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 8, 2025

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर में आजम खान से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस मुलाकात को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, जहां भावनाओं ने चुपके से सब कुछ कह दिया। उन्होंने कहा कि वह आजम का हालचाल लेने आए थे। आजम खान को पार्टी का मजबूत आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गहरी जड़ें और छाया हमेशा पार्टी के साथ रही है।

पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) मुद्दे पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि न्यायपालिका भी निशाने पर है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई सोच सकता है कि सुप्रीम कोर्ट में किसी जज पर जूता फेंका जाए।

उन्होंने कहा कि पीडीए समुदाय के लोग हर जगह किसी न किसी तरह अपमानित हो रहे हैं, लेकिन यह अपमान अब बदलाव की आवाज बनेगा। अखिलेश ने वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आजम खान और उनके परिवार पर लगे सभी फर्जी मुकदमे वापस होंगे और उन्हें पूरा इंसाफ मिलेगा।

अखिलेश ने कहा कि आजम खान की सेहत अब पहले से बेहतर है और वह चाहते हैं कि उन्हें पूरा न्याय मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि शायद देश के इतिहास में पहली बार किसी नेता और उसके परिवार पर इतने झूठे केस दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे बीजेपी कोई विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि आजम खान, उनके परिवार और सहयोगियों को जितना परेशान किया गया, उतना शायद ही किसी और को।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि मौजूदा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी किसी दबाव में नहीं झुकेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग लंबे समय से पार्टी और आजम खान के साथ हैं, उनकी वफादारी पर कोई सवाल नहीं उठ सकता।

TAGGED:Akhilesh YadavAzam Akhilesh meetingAzam KhanLatest_NewsRampurSAMAJWADI PARTY
Previous Article 2025 Chemistry Nobel जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की झोली में रसायन विज्ञान का नोबेल
Next Article MP Ki Baat इति ‘कफ सिरप’ कथा…शुक्ला जी की “क्लीन चिट”…और आरएसएस
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

पुणे में बादल फटने से तबाही, नवतप्पा में लू से राहत, केरल में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक

द लेंस डेस्क। weather update: पुणे में अचानक बादल फटने से भारी तबाही मची। मूसलाधार…

By Amandeep Singh

मिर्जापुर के रेलवे स्टेशन पर भगदड़, ट्रेन की चपेट में आए कई श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Mirzapur train accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार 5…

By पूनम ऋतु सेन

विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास

लेंस डेस्‍क। भारत में आय और संपत्ति की खाई दुनिया के सबसे गंभीर स्तरों में…

By Lens News Network

You Might Also Like

देश

नागपुर के बाद मुंबई में नकली हार्पिक, कोलगेट, विम, लक्स और बिस्किट का गोदाम मिला

By आवेश तिवारी
देश

5 हज़ार से ज्यादा एफआईआर और 10 हजार करोड़ रुपये की ठगी, जाने कैसे पकड़ाए आरोपी

By पूनम ऋतु सेन
देश

ब्रिटिश हथियार डीलर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

By आवेश तिवारी
Niti Aayog
देश

पीएम मोदी के सामने विकसित भारत@2047 पर नीति आयोग का फोकस, बस्तर पर विशेष चर्चा, CM साय सहित कई मुख्यमंत्री मौजूद

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?