[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

आईएएस पत्नी सीएम के साथ विदेश दौरे पर, आईजी पति ने खुद को गोली मारी

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: October 7, 2025 8:17 PM
Last updated: October 7, 2025 8:17 PM
Share
Haryana IG commits suicide
SHARE

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वाई. पूरन कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए। उनके शरीर पर गोली का घाव मिला है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। इस वक्त उनकी पत्नी सीएम नायब सैनी के साथ विदेश यात्रा पर हैं।

बताया जाता है कि बीते महीने वाई. पूरन कुमार का तबादला रोहतक की सुनारिया जेल में किया गया था, जहां डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा है।

पूरन कुमार को हरियाणा पुलिस में एक सख्त, निष्पक्ष और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता था। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर 11 स्थित सरकारी आवास में दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूरन कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। चंडीगढ़ पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया, ‘हाउस नंबर 116, सेक्टर 11 से आत्महत्या की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान आईपीएस वाई. पूरन कुमार (2001 बैच), हरियाणा कैडर के रूप में हुई है। सीएफएसएल टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।’

पुलिस ने घटनास्थल से पूरन कुमार के मोबाइल फोन और दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने सोमवार को अपने गनमैन से सर्विस रिवॉल्वर ली थी। मंगलवार को उन्हें उनके ही घर के बेसमेंट में पाया गया, जो साउंडप्रूफ बताया जा रहा है। बताया गया है कि सबसे पहले उनकी बेटी ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचित किया।

घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, घर पर नहीं थीं। वह इस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं। अमनीत विदेश सहयोग विभाग में सचिव एवं आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं और बुधवार सुबह भारत लौटने की संभावना है।

TAGGED:Haryana IG suicideIGP Y. Puran KumarLatest_News
Previous Article Coldrif Cough Syrup राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग
Next Article CPI Maowadi अबूझमाड़ डिवीजन के माओवादी करेंगे सरेंडर, 15 अक्टूबर तक का मांगा समय
Lens poster

Popular Posts

95 करोड़ भारतीय खाते हैं मछली!

यह कहा सात बार के भाजपा सांसद  राजीव प्रताप रूढ़ी ने संसद में। दरअसल हुआ…

By The Lens Desk

छत्तीसगढ़ में अश्लील गाना और कंटेट बनाने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, थाने में 32 कलाकारों के खिलाफ नामजद शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अश्लील कंटेट और गाना बनाने वालों के खिलाफ छत्तीससगढ़ी समाज का गुस्सा…

By Lens News

इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के हालिया ऑपरेशनल संकट के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Land for job scam
देश

लैंड फॉर जॉब घोटाला : सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका, जारी रहेगा ट्रायल  

By अरुण पांडेय
Amit Shah
देश

पहलगाम हमले के आतंकियों को चुुन-चुन कर मारेंगे : शाह

By Lens News Network
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में SIR की कवायद शुरू, वोटर लिस्ट रिविजन से सियासत तेज

By पूनम ऋतु सेन
देश

45 दिन तक चले महाकुंभ का समापन, 65 करोड़ से ज्यादा लोगों के स्‍नान का दावा

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?