[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

जस्टिस गवई से सत्ता समर्थकों का प्रेम नफरत में कैसे बदला?

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: October 7, 2025 4:11 PM
Last updated: October 8, 2025 2:07 AM
Share
CJI Gavai and rss
SHARE

नई दिल्ली। जूता फेंके जाने की कोशिश की घटना के एक दिन बाद मंगलवार को सीजेआई भूषण गवई जब अदालत में पहुंचे तो अपने साथी जज से उन्होंने कहा कि आपको जो कहना है मेरे कान में कहें, सोशल मीडिया का जमाना है न जाने क्या बात बने।

खबर में खास
‘सीजेआई दलित न होते तो न होता हमला’जस्टिस लोया की मौत को असंदिग्ध बता कम की थीं शाह की मुश्किलेंदशहरे के कार्यक्रम में जाने से मां का इंकार, RSS की किरकिरी

कल की घटना के बाद सोशल मीडिया पर संघ समर्थित एक बड़ा वर्ग इसे जायज बता रहा है, वहीं पीएम मोदी ने घटना के लगभग 10 घंटे बाद इसकी भर्त्सना की है। हमलावर वकील ने इस घटना पर किसी भी प्रकार के पछतावे से साफ इनकार करते हुए इस कृत्य को ईश्वर का आदेश बता दिया है।

ऐसे में यह सवाल बार-बार खड़ा हो रहा है कि क्या केवल विष्णु पर टिप्पणी की वजह से यह घटना घटी या वजह कोई और भी थी?

‘सीजेआई दलित न होते तो न होता हमला’

सीनियर एडवोकेट संजय हेगड़े ने द लेंस से कहा कि यह मुमकिन है कि हमलावर ने हमला करने से पहले यह न सोचा हो कि सीजेआई दलित हैं, लेकिन यह भी सच है कि अगर सीजेआई दलित न होते, सवर्ण होते, तो इतना हंगामा न होता, जितना हुआ है। तो क्या सीजेआई पर हमला किसी सवर्णवादी एजेंडे के तहत हुआ?

संजय हेगड़े कहते हैं कि नफरतियों की एक भारी भीड़ हर तरफ मौजूद है, सोशल मीडिया इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है और यह कहने में कोई दो राय नहीं है कि नफरती संगठनों द्वारा इस आग में हवन किया जा रहा है। संजय हेगड़े की टिप्पणी साफ तौर पर उन संगठनों की ओर इशारा करती है, जिनके द्वारा जूते फेंकने से पहले और बाद में सीजेआई के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।

जस्टिस लोया की मौत को असंदिग्ध बता कम की थीं शाह की मुश्किलें

2014 में जब बृजगोपाल हरकिशन लोया को मृत घोषित किया गया था, तब सीजेआई भूषण गवई और उनके साथी न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे अस्पताल में थे। जस्टिस गवई पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने जस्टिस लोया की मौत में कुछ भी फाउल प्ले होने की संभावना से इनकार किया था।

इंडियन एक्सप्रेस से जस्टिस गवई ने बताया था कि उनकी मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियों में कुछ भी संदिग्ध नहीं था। नहीं भुला जाना चाहिए कि लोया की मृत्यु लगभग उसी समय हुई, जब वे सोहराबुद्दीन शेख की कथित रूप से फर्जी मुठभेड़ में हुई हत्या से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रहे थे।

एक ऐसा मामला, जिसमें तब के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आरोपी थे। निश्चित तौर पर जस्टिस गवई का यह बयान अमित शाह और सरकार के लिए मुफीद साबित हुआ था।

कॉलेजियम में सूर्यकांत को पिछड़ गवई को मिला मौका

जस्टिस संजीव खन्ना के बाद सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस बनने के लिए जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस सूर्यकांत का नाम कॉलेजियम ने सरकार के पास भेजा था।

जस्टिस गवई का नाम लोया केस के बाद दिए गए बयानों को लेकर विवादों में था, लेकिन लॉ कमीशन ने जस्टिस गवई को अगला सीजेआई बनाने की सिफारिश की, जबकि कॉलेजियम के लिए जस्टिस सूर्यकांत पहली पसंद थे।

भांजे को बनाया गया हाईकोर्ट का जज

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अगस्त माह में हाईकोर्ट में जज के पद के लिए 14 वकीलों के नामों की सिफारिश की थी, जिनमें एक नाम राज दामोदर वाकोडे का भी शामिल था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाकोडे भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) बी. आर. गवई के भांजे थे। खैर, जस्टिस गवई की मौजूदगी वाले कॉलेजियम में उनके भांजे को भी जगह मिली और अब वह बॉम्बे हाईकोर्ट के जज हैं।

यकीनन यह मामला सरकार और लॉ कमीशन की नाक के नीचे हुआ। यह भी गजब था कि जस्टिस गवई के कॉलेजियम ने भाजपा की एक पूर्व प्रवक्ता को मुंबई हाईकोर्ट का जज बना दिया।

दशहरे के कार्यक्रम में जाने से मां का इंकार, RSS की किरकिरी

अभी कुछ ही दिनों पहले जब सीजेआई की मां के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में जाने का मामला आया, तब बहुत हो-हल्ला मच गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजन का कार्ड भी बांट दिया था।

सीजेआई के भाई राजेंद्र गवई मीडिया से बार-बार कह रहे थे कि हमने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। सीजेआई के भाई डॉ. राजेंद्र गवई ने एनआई से कहा, “मेरी मां को 5 अक्टूबर को अमरावती में आयोजित होने वाले आरएसएस के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।”

लेकिन बाद में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर सीजेआई की माताजी कार्यक्रम में नहीं गईं। हालांकि, तब तक निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे, जिससे आरएसएस की बहुत किरकिरी हुई।

भगवान विष्णु पर टिप्पणी भी नाराजगी

इसके पूर्व जस्टिस गवई ने खजुराहो में भगवान विष्णु की 7 फुट ऊंची सिर कटी मूर्ति के पुनर्निर्माण के लिए न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कथित तौर पर कहा, “जाओ और खुद भगवान से ही कुछ करने के लिए कहो।” इस याचिका पर भी कट्टर हिंदूवादियों को गहरी आपत्ति थी।

योगी को बताया पावरफुल फिर बुलडोजर जस्टिस की खिलाफत

यह साफ नजर आता है कि सीजेआई के साथ आरएसएस और बीजेपी का रुख बहुत सकारात्मक था, लेकिन आरएसएस के कार्यक्रम में उनकी मां के जाने के निर्णय फिर इनकार से बात बिगड़ गई।

इसके पहले भगवान विष्णु पर की गई टिप्पणी से संघ परिवार पहले से नाराज था। केवल इतना ही नहीं, कुछ दिनों पूर्व योगी आदित्यनाथ को पावरफुल बताने वाले सीजेआई ने बुलडोजर न्याय की आलोचना करते हुए मॉरीशस में कह दिया कि भारतीय न्याय व्यवस्था बुलडोजर के शासन से नहीं, बल्कि कानून के शासन से संचालित होती है। निस्संदेह यह बात भी बीजेपी और संघ को नागवार गुजरी होगी।

TAGGED:Amit ShahCJI GAVAIJustice LoyaLatest_Newsrss
Previous Article Ragini Das joins Google Google ने जिसे किया था रिजेक्‍ट, अब बना दिया इंडिया का स्टार्टअप्स प्रमुख- जानिए कौन हैं रागिनी दास?
Next Article SIR बिहार SIR के दौरान हटाए गए नामों को फिर से जोड़ने का अंदेशा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-कुछ भ्रम है
Lens poster

Popular Posts

हॉन्गकॉन्ग में 77 साल की सबसे भयानक आग, 55 की मौत, सैकड़ों लापता

HONG KONG FIRE: हॉन्गकॉन्ग के ताई पो इलाके में स्थित वांग फुक कोर्ट रिहायशी कॉम्प्लेक्स…

By पूनम ऋतु सेन

Anant Singh arrest: window to deeper social truths

The news around the arrest of JDU strongman and noted crime lord Anant Singh is…

By Editorial Board

पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का आरोप – कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे पैसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व विधायक…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

modi japan visit
देश

टोक्यो में बोले मोदी-भारत जापान साझेदारी विश्वास का प्रतीक

By आवेश तिवारी
Airfare increased
देश

H-1B धारकों के लिए मुसीबत, भारत से अमेरिका का हवाई किराया दोगुना, यात्रियों ने की ऑफ बोर्ड की मांग

By आवेश तिवारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन घोटाले की जांच, ACB-EOW की ताबड़तोड़ छापा

By पूनम ऋतु सेन
RERA Chairman Sanjay Shukla
लेंस रिपोर्ट

सरकारों के चहेते, सीबीआई के दागी, कर रहे दनादन फैसले

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?