[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

बोधघाट परियोजनाः मुरिया दरबार में उठी आवाज सुनें

Editorial Board
Editorial Board
Published: October 7, 2025 8:59 PM
Last updated: October 7, 2025 8:59 PM
Share
Bastar Bodhghat Project
SHARE

बस्तर दशहरे से जुड़े पारंपरिक मुरिया दरबार में इस बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने जिस तरह से एक माझी ने बस्तर की बहुचर्चित बोधघाट परियोजना को लेकर हजारों आदिवासियों की बेदखली का मुद्दा उठाया है, उस पर गौर करने की जरूरत है।

दरअसल बड़ी बांध परियोजनाओं को लेकर सरकारें अक्सर विकास के दावे करती आई हैं, लेकिन इसका दूसरा पक्ष यह भी है कि इनकी वजह से पारिस्थितिकी और स्थानीय लोगों को सर्वाधिक खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसी परियोजनाओं के लिए विस्थापन एक अनिवार्य शर्त है, और अक्सर स्थानीय लोगों की अनदेखी कर दी जाती है। 1979 से प्रस्ताविक बोधघाट परियोजना के साथ भी यही हो रहा है, जिस पर हाल के महीने में तब तेजी आई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी।

ऐसे में अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए मुरिया दरबार से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती थी, जिसका इसलिए ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि इसमें पुराने समय में बस्तर के राजा सीधे अपने लोगों से संवाद कर उनकी समस्या सुनते थे और उसका निपटारा करते थे और आजादी के बाद राजा की जगह मंत्रियों और अधिकारियों ने ले ली है।

मुरिया दरबार के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मुखातिब होकर करेकोट के परगना मंगलू मांझी ने हलबी में जिस अंदाज में सीधे सवाल किया जिसका अंदाजा तो शायद वहां मौजूद अधिकारियों को भी नहीं रहा होगा!

यह उन आदिवासियों की पीड़ा है, जिन्हें इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बोधघाट परियोजना के कारण अपनी जमीन और जंगल से बेदखल होना पड़ेगा। मगलू मांझी का सरकार से सीधा सवाल है कि बोधघाट परियोजना के कारण हम आदिवासियों को कहां भगाया जाएगा। हम पीढ़ी दर पीढ़ी यहां रहते आए हैं और सरकार हमें यहां से भगाना चाहती है। माझी के ये शब्द सरकारों की नीतियों और नीयत पर सवालिया निशान की तरह है, ‘हर सरकार आती है और बांध बनाने की बात करती है!’

बेशक, सिंचाई और बिजली परियोजनाओं के लिए ऐसी बांध परियोजनाओं की जरूरत है, जैसा कि बोधघाट परियोजना को लेकर दावा है कि इससे 5000 हजार मेगावाट बिजली पैदा होगी, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में हजारों एकड़ में खेती हो सकेगी और मछली पालन किया जा सकेगा। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि इसकी वजह से पचास से अधिक गांवों के पचास हजार से अधिक आदिवासी अपनी जमीन से बेदखल कर दिए जाएंगे और करीब 14 हजार हेक्टेयर वनभूमि और निजी भूमि डूबान क्षेत्र में आ जाएगी।

इससे यह भी पता चलता है कि बस्तर जैसे सघन वनसंपदा और खनिज संपदा तथा जैवविविधता से समृद्ध क्षेत्र में स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना किस तरह से फैसले लिए जा रहे हैं। बस्तर में ग्राम सभाओं को दरकिनार कर लिए जा रहे फैसलों पर कुछ महीने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने सवाल उठाया ही था।

ऐसे समय में जब केंद्र और राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे देश में अगले साल मार्च तक माओवाद के सफाए का ऐलान कर चुकी है और जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे मुरिया दरबार में दोहराया भी है, इसलिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि बस्तर के भावी रोडपैम को लेकर वहां के लोगों को पूरे विश्वास में लिया जाए। दरअसल मंगलू मांझी के शब्दों में छिपे दर्द को महसूस करने की जरूरत है।

यह भी देखें: यूपी में दलित की हत्याः सिर शर्म से झुका देने वाली घटना

TAGGED:Bastar Bodhghat ProjectBastar DashaharaChhaattisgarhEditorialMuria Darbar
Previous Article Bangladesh Hilsa Fish किससे जंग की तैयारी में बांग्लादेश? तैनात किए युद्धपोत और हेलीकॉप्टर
Next Article Manda Ruben 1992 के दंतेवाड़ा जेल ब्रेक के मास्टर माइंड नक्सली कमांडर मंडा ने किया सरेंडर
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

राहुल पहुंचे दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट नेहरू प्लेस

द लेंस डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ( rahul gandhi )अपने एक…

By Lens News

रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को घूस लेकर दी मान्‍यता, रिश्वत लेकर मनचाही रिपोर्ट देने पर CBI ने 6 को किया गिरफ्तार

रायपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों को चिकित्सा महाविद्यालय के…

By नितिन मिश्रा

कर्नाटक : जहरीला मांस खाने से बाघिन और चार शावकों की मौत, पांच हिरासत में

बेंगलुरु। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में माले महादेश्वर वन्यजीव अभयारण्य में एक बाघिन और उसके…

By Lens News

You Might Also Like

Supreme Court advice to Rahul Gandhi
लेंस संपादकीय

सच्चा भारतीय कौन

By Editorial Board
English

Karur stampede: A dejavu

By Editorial Board
CPIML Manifesto
English

CPIML manifesto: A charter for radical democracy

By Editorial Board
by elections Results
लेंस संपादकीय

उपचुनाव में आप की चमक

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?