[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस संपादकीय

यूपी में दलित की हत्याः सिर शर्म से झुका देने वाली घटना

Editorial Board
Editorial Board
Published: October 6, 2025 8:50 PM
Last updated: October 6, 2025 8:50 PM
Share
Raebareli mob lynching
SHARE

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कथित रूप से मानसिक रूप से बीमार एक दलित युवक हरिओम की भीड़ द्वारा की गई हत्या ने हमारी सामूहिक चेतना को झकझोर कर रख दिया है। हरिओम शहर के दूसरे हिस्से में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली अपनी पत्नी से मिलने जा रहे थे, और तभी कुछ लोगों को उनके चोर होने पर शक हुआ और फिर भीड़ उन पर बर्बरता से टूट पड़ी।

उनके साथ हुई ज्यादती के वीडियो वायरल होने पर ही इस घटना के बारे में पता चल सका, वरना उनकी कहानी भी उत्पीड़न का शिकार होने वाले अनेक दलितों की तरह कहीं दफन हो जाती। यह सिर्फ अफवाहों और शक के आधार पर किया गया एक अपराध भर नहीं है, बल्कि यह पिछले कुछ बरसों में नफरत की जो बुनियाद तैयार की गई है, उसका नतीजा भी है।

यह घटना देश में और देश के सबसे बड़े सूब में दलितों की दयनीय स्थिति को भी सामने लाती है, जिन्हें आज भी उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक हरिओम की गर्दन पर अपने पैर रखे नजर आ रहा है, उसने कुछ बरस पूर्व अमेरिका में एक अश्वेत जॉर्ज फ्लायड के साथ हुई बर्बरता की याद दिला दी है, जिन्हें उनकी गर्दन को एक अमेरिकी पुलिस वाले ने अपने घुटनों से दबाकर मार डाला था!

जाहिर है, यह कोई आइसोलोशन में हुई घटना नहीं है, बल्कि यह एक पैटर्न है और जब मौका मिलता है, दलितों को निशाना बनाने से गुरेज नहीं किया जाता। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हरिओम के साथ जिस तरह की ज्यादती की गई, उसे समझने की जरूरत है।

बेशक किसी एक घटना से किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता, लेकिन जब कानून को अपने हाथ में लेने वालों में दंडित होने का भय नहीं होता, तो वह किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं करते!

इस घटना के बाद छाई आपराधिक चुप्पी ने सरकार की नीयत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्मादी लोगों से घिरे हरिओम का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह बेबसी में रायबरेली के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को याद कर रहे हैं, और भीड़ इससे और भड़क जा रही है। आखिर इतनी नफरत आती कहां से है?

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने त्वरित न्याय के लिए ‘बुलडोजर न्याय’ जैसे असंवैधानिक उपाय कर रखे हैं। हम बुलडोजर न्याय के समर्थक नहीं है, हमारा साफ मानना है कि न्याय कानून के दायरे में होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

यह समझने की भी जरूरत है कि सिर्फ गिरफ्तारियां न्याय की गारंटी नहीं हैं, बल्कि न्याय की अंतिम परिणति अदालत में तय होती हैं। दरअसल राज्य सरकार की यह जहावदेही तो बनती ही है कि वह खुद से सवाल करे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि रायबरेली में लोगों ने सिर्फ शक के आधार पर न केवल कानून को अपने हाथ में ले लिया, बल्कि मध्ययुगीन बर्बरता के साथ एक निर्दोष दलित युवक को तालिबानी न्याय सुनाते हुए मार डाला! किसी भी सभ्य समाज में यह स्वीकार्य नहीं है।

यह भी देखें : संघ के सौ साल, कितनी बदली चाल

TAGGED:Dalit murdered in UPEditorialRaebareli mob lynching
Previous Article Eli Lilly investment in India अमेरिकी दवा कंपनी Eli Lilly भारत में करने जा रही भारी भरकम निवेश, हैदराबाद में लगेगी यूनिट
Next Article Indian mutual fund market भारत के म्यूचुअल फंड मार्केट में संभावना तलाश रही ये अमेरिकी कंपनी, भारतीय अधिकारी को बनाया सलाहकार
Lens poster

Popular Posts

भारत ने रोका चिनाब का पानी, अब झेलम को रोकने की योजना   

नई दिल्‍ली। पहलगाम आंतकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा है। भारत ने सिंधु समझौता…

By Lens News Network

उत्पल सिंह को चौथी बार सेवा विस्तार, बने रहेंगे लोकसभा महासचिव

नई दिल्ली। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह (Utpal Singh) को कार्यकाल में एक और विस्तार…

By आवेश तिवारी

बिहार : देश के सबसे गरीब राज्य के चुनाव में कॉर्पोरेट का रंग

पटना। नीति आयोग की  रिपोर्ट के मुताबिक सबसे गरीब राज्य बिहार के युवा रोजगार के…

By Lens News Network

You Might Also Like

india is united
लेंस संपादकीय

आतंक के खिलाफ एकजुट

By Editorial Board
English

Moscow format: need to avoid adhocism in foreign policy

By Editorial Board
लेंस संपादकीय

अमन की सौगात दीजिए

By The Lens Desk
bihar politics
English

Elections outweigh everything else

By Editorial Board

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?