[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब नवा रायपुर में हो सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 वर्ल्ड कप के मैच
कर्नाटक सरकार अब सभी कामकाजी महिलाओं को देगी हर माह एक पेड पीरियड लीव,अधिसूचना जारी
बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत, महागठबंधन की करारी हार  
पंडित जवाहरलाल नेहरू का ऐतिहासिक भाषण: ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन की बुरी हार, एनडीए की फिर से सरकार
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बेकाबू कटेंनर ने गाड़ियों को ठोका, 8 की मौत, दर्जनों घायल
चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए ईडी को जांच में क्‍या मिला ?
भारत के 7 राज्यों में शीतलहर का कहर, दक्षिण भारत में होगी बारिश, दिल्ली में AQI अभी भी गंभीर श्रेणी में
ढाका में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी मुख्यालय में हिंसा, आगजनी और मारपीट,17 नवंबर को फैसला
दिल्ली कार धमाके की जांच में ईडी की एंट्री, फंडिंग और यूनिवर्सिटी के लेन-देन पर नजर, उमर का डीएनए मैच
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनियासेहत-लाइफस्‍टाइल

इम्यून सिस्टम की ‘सीक्रेट गार्ड’ की खोज करने वाले 3 वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन नोबेल, कैंसर थेरेपी में मिलेगी मदद

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 6, 2025 4:18 PM
Last updated: October 6, 2025 4:18 PM
Share
SHARE

Nobel prize 2025 medicine winners: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक, नोबेल प्राइज इन फिजियोलॉजी ऑर मेडिसिन 2025 में तीन वैज्ञानिकों को मिला है। जिनमें अमेरिका की मैरी ई. ब्रंकॉ और फ्रेड राम्सडेल है और साथ ही जापान के शिमोन साकागुची को यह सम्मान मिला है। इनकी खोज ‘पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस’ पर आधारित है यानी शरीर की रक्षा प्रणाली को कैसे कंट्रोल किया जाता है ताकि यह गलती से अपने ही अंगों पर हमला न करे।

नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पर्लमैन ने सोमवार को करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में पुरूस्कार की घोषणा की और कहा “यह खोज चिकित्सा विज्ञान को नई दिशा देगी, खासकर कैंसर के इलाज और अंग प्रत्यारोपण में।” पुरस्कार के साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्रोन (करीब 1.2 मिलियन डॉलर) और स्वीडन के राजा द्वारा गोल्ड मेडल भी मिलेगा। हमारा इम्यून सिस्टम रोजाना हजारों बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक चीजों से लड़ता है लेकिन कभी-कभी यह इतना उत्तेजित हो जाता है कि शरीर के अपने हिस्सों जैसे जोड़ों या अग्न्याशय को दुश्मन समझ लेता है। इससे ऑटोइम्यून बीमारियां होती हैं जैसे टाइप 1 डायबिटीज या रूमेटॉइड आर्थराइटिस। पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस इसी समस्या का समाधान है।

सरल शब्दों में, यह शरीर का एक स्मार्ट सिस्टम है जो ‘सेल्फ’ (अपने) और ‘नॉन-सेल्फ’ (बाहरी) में फर्क करता है। अगर कोई टी-सेल (इम्यून सिपाही) गलती से अपने ही ऊतकों पर हमला करने की कोशिश करे तो यह सिस्टम उसे निष्क्रिय कर देता या मार गिराता है। नोबेल कमेटी ने कहा “यह खोज 50 साल पुरानी बहस को सुलझाती है कि इम्यून सिस्टम कैसे खुद को संतुलित रखता है।” इस खोज की शुरुआत 1995 में शिमोन साकागुची ने की। उस समय वैज्ञानिक सोचते थे कि इम्यून टॉलरेंस सिर्फ थाइमस ग्लैंड (छाती में एक अंग) में होती है जिसे सेंट्रल टॉलरेंस कहते हैं। वहां हानिकारक सेल्स को खत्म कर दिया जाता है। लेकिन साकागुची ने दिखाया कि यह प्रक्रिया कहीं ज्यादा जटिल है। उन्होंने रेगुलेटरी टी-सेल्स की खोज की ये ‘सुरक्षा गार्ड’ सेल्स इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करती हैं।

साकागुची के मुताबिक “ये सेल्स बैक्टीरिया से लड़ने के लिए तैयार रहती हैं, लेकिन शरीर के अपने हिस्सों को छेड़ती नहीं।” उनके शोध ने ऑटोइम्यून रोगों की रोकथाम का नया रास्ता खोला। फिर मैरी ई. ब्रंकॉ और फ्रेड राम्सडेल ने 2000 के दशक में महत्वपूर्ण सबूत दिए। ब्रंकॉ ने ‘स्कर्फी’ म्यूटेशन की खोज की, जो चूहों में ऑटोइम्यून बीमारियां पैदा करता था। राम्सडेल ने दिखाया कि यह म्यूटेशन फॉक्सप3 जीन से जुड़ा है, जो रेगुलेटरी टी-सेल्स को बनाता है। अगर यह जीन खराब हो, तो इम्यून सिस्टम बेकाबू हो जाता है।

राम्सडेल ने कहा, “हमारी खोज से पता चला कि ये सेल्स शरीर के हर कोने में काम करती हैं, न कि सिर्फ थाइमस में।” नोबेल प्रेस रिलीज में चित्रों के जरिए समझाया गया कि कैसे टी-सेल्स वायरस पहचानती हैं और हानिकारक सेल्स को कैसे रोका जाता है। यह खोज सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल है। इससे कैंसर थेरेपी में मदद मिलेगी क्योंकि इम्यून सिस्टम को ट्यूमर पर फोकस करने के लिए कंट्रोल किया जा सकता है। अंग ट्रांसप्लांट में रिजेक्शन कम होगा, क्योंकि बॉडी को नया अंग ‘सेल्फ’ समझाने में आसानी होगी।

रूमेटोलॉजी प्रोफेसर मैरी वाहरेन-हर्लेनियस ने बताया, “यह खोज नए इलाजों का द्वार खोलेगी, जैसे इम्यून सिस्टम को ‘ट्रेन’ करना।” विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से ऑटोइम्यून बीमारियां बढ़ रही हैं, इसलिए यह रिसर्च समय पर आई है। पिछले साल 2024 में यह पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला था जिन्होंने माइक्रो RNA की खोज की। यह छोटा RNA जीन को कंट्रोल करता है जो कोशिकाओं को बनने और काम करने में मदद करता है। उनकी 1993 की खोज ने कैंसर और जेनेटिक बीमारियों के इलाज को बदला। 50 करोड़ साल पुरानी यह खोज इंसानों में 1,000 से ज्यादा माइक्रो RNA जीन पाई गई है।

भारतीय कनेक्शन की बात करें तो मेडिसिन में नोबेल सिर्फ एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक को मिला है डॉ. हरगोविंद खुराना को 1968 में। अमेरिका में बसे खुराना ने जेनेटिक कोड डिकोड किया जो बताता है कि DNA से प्रोटीन कैसे बनते हैं। उनकी खोज ने कैंसर दवाओं, जेनेटिक इंजीनियरिंग और नई थेरेपी का आधार रखा।

भारत से जुड़े कुल 12 नोबेल विजेता हैं, लेकिन मेडिसिन में खुराना अकेले हैं। उनकी विरासत आज भी प्रेरणा देती है। नोबेल प्राइज की घोषणाएं 6 से 13 अक्टूबर तक चलेंगी फिजिक्स में पुरुस्कारों की घोषणा कल की जायेगी। यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत से 1901 से दिए जाते हैं, जो मानवता के भले के लिए खोजों को सम्मानित करते हैं। वैज्ञानिक समुदाय का कहना है कि 2025 का यह पुरस्कार इम्यूनोलॉजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

TAGGED:Nobel prize 2025 medicine winnersTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article NGO Ghotala 1000 करोड़ के NGO घोटाले की CBI जांच शुरू, एजेंसी ने समाज कल्याण विभाग के दफ्तर से रिकॉर्ड किए सुरक्षित
Next Article EXIT POLL बिहार विधानसभा का बीता कार्यकाल, जहां एक रात में तय हुए गठबंधन और टूटे भी
Lens poster

Popular Posts

पुरी में हैवानियत : नाबालिग छात्रा को रोका, खींचा और पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

द लेंस डेस्‍क। ओडिशा के पुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

By अरुण पांडेय

JDU ने 11 बागी नेताओं को किया निष्कासित

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन के भीतर…

By आवेश तिवारी

CJI की मां ने आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने से किया इंकार, बताया साजिश

नई दिल्ली। आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने वाली रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारत…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

CG TELANGANA NAXAL OPEARTION
छत्तीसगढ़

छग-तेलंगाना बॉर्डर पर चल रहे बड़े ऑपरेशन को रोकने माओवादियों की अपील, अब तक 5 नक्सली हो चुके हैं ढेर

By Lens News
parliament monsoon session 2025
देश

हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, धनखड़ का इस्तीफा भी मंजूर

By पूनम ऋतु सेन
Iran vs israel
दुनिया

ईरान ने दागी 27 बैलिस्टिक मिसाइल, हाइफा में हमले के बावजूद नहीं बजा सायरन

By The Lens Desk
Vizhinjam International Port
अन्‍य राज्‍य

थरूर की मौजूदगी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, अडानी की तारीफ

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?