[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

माउंट एवरेस्ट पर ‘बर्फीले तूफान’ से फंसे सैकड़ों ट्रेकर्स, रेस्क्यू टीम ने बचाई जानें

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 6, 2025 2:05 PM
Last updated: October 6, 2025 2:05 PM
Share
Mount Everest snowstorm
Mount Everest snowstorm
SHARE

Mount Everest snowstorm: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के तिब्बती हिस्से में शुक्रवार शाम से शुरू हुए बर्फीले तूफान ने पर्वतारोहियों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी है। भारी बर्फबारी और तूफान की चपेट में करीब एक हजार ट्रैकर्स फंस गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रविवार, 5 अक्टूबर से बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 4,900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस इलाके में रास्ते बर्फ से ढक गए हैं, जिसे हटाने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग और बचाव टीमें दिन-रात जुटे हैं।

अब तक 350 लोगों को सुरक्षित निकालकर तिब्बत के कुदांग शहर की एक छोटी बस्ती में पहुंचाया गया है जबकि 200 से ज्यादा पर्वतारोहियों से संपर्क स्थापित हो चुका है लेकिन अभी भी कई लोग बर्फ की कैद में हैं और ठंड से उनकी जान को खतरा बढ़ रहा है। बचकर लौटे पर्वतारोहियों ने इस तूफान को ‘सफेद मौत’ का नाम दिया है।

अमेरिकी ट्रैकर एरिक वेन जो 18 लोगों के समूह के साथ एवरेस्ट की सैर पर निकले थे,उन्होंने मीडिया में बताया, “लगातार बारिश और बर्फबारी ने एवरेस्ट को पूरी तरह ढक दिया। हमने चोटी को एक बार भी नहीं देखा।” शनिवार रात को हालात बेकाबू होने पर उनके समूह ने पांचवें कैंप से वापस लौटने का फैसला किया। एरिक ने कहा, “हमारे पास गिने-चुने टेंट थे। दस से ज्यादा लोग एक ही टेंट में ठुंसे थे। रातभर नींद नहीं आई। बाहर बर्फ इतनी तेज थी कि हर 10 मिनट में हमें टेंट के ऊपर जमी बर्फ हटानी पड़ती थी, वरना टेंट ढह जाता।” उनके समूह के तीन लोग हाइपोथर्मिया के शिकार हो गए, जब तापमान शून्य से नीचे चला गया।

हाइपोथर्मिया एक ऐसी खतरनाक स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर जाता है, और तुरंत इलाज न हो तो जान भी जा सकती है।एक अन्य पर्वतारोही चेन गेशुआंग, जो कुदांग पहुंच चुके हैं, उन्होंने मीडिया में बताया, “वहां सब कुछ गीला और बर्फीला था। ठंड इतनी थी कि हाइपोथर्मिया का खतरा हर पल मंडरा रहा था।” उनके गाइड ने बताया कि अक्टूबर में ऐसा मौसम पहले कभी नहीं देखा गया। “यह तूफान अचानक आया और सब कुछ तबाह कर गया,” चेन ने कहा।

यह इलाका पर्वतारोहियों के बीच खासा लोकप्रिय है, लेकिन इस बार मौसम ने सभी को हैरान कर दिया।बचाव दल दिन-रात फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारी बर्फबारी ने राहत कार्यों में बाधा डाली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसे असामान्य तूफान अब आम हो सकते हैं।

TAGGED:chamoli rescueMount Everest snowstormTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article attack on CJI CJI पर जूते से हमले की कोशिश, सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान वकील ने अंजाम दी वारदात, लाइसेंस सस्पेंड
Next Article Paras Ram Bharadwaj कांग्रेस के पूर्व सांसद की बेटी को क्यों कहना पड़ा–मेरे पिता की तस्वीर हटा दीजिए ?
Lens poster

Popular Posts

शराब घोटाला केस: ढेबर और टुटेजा को नहीं मिली बेल, सुप्रीम कोर्ट से एपी त्रिपाठी समेत तीन को जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में अरुणपति त्रिपाठी, दीपक दुआरी और अनुराग द्विवेदी…

By नितिन मिश्रा

गर्लफैंड के लिए चली 12 बोर बंदूक, राइफल और पिस्टल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में गर्लफ्रेंड को लेकर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के…

By नितिन मिश्रा

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज घूसकांड में CBI के बाद ED की एंट्री, 10 राज्यों के 16 ठिकानों पर छापा, इसमें 7 मेडिकल कॉलेज भी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के रावतपुरा मेडिकल कॉलेज से जुड़े घूसकांड में अब सीबीआई…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

Thailand Cambodia Conflict
दुनिया

थाईलैंड-कंबोडिया शांति समझौता, ट्रम्प की मध्यस्थता से समाप्त हुआ पुराना विवाद

By पूनम ऋतु सेन
World View
दुनिया

World View : तेल संकट के मुहाने पर भारत

By सुदेशना रुहान
Bankim Brahmbhatt Bank Fraud
दुनिया

जानिए कौन है अमेरिकी कंपनी को 500 मिलियन डॉलर का चूना लगाने वाला बंकिम ब्रह्मभट्ट

By अरुण पांडेय
Liquor Scam Case
छत्तीसगढ़

जेठमलानी ने टुटेजा के स्टे को रद्द करने का किया विरोध तो जजों ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के केस से खुद को अलग किया

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?