[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

ग्रेटा थनबर्ग ने इजरायली सेना पर लगाए गंभीर आरोप, हिरासत में बुरे बर्ताव का दावा

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 6, 2025 7:28 PM
Last updated: October 6, 2025 7:28 PM
Share
SHARE

स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता Greta Thunberg ने इजरायली सेना पर हिरासत के दौरान अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया जबकि इजरायल ने इन आरोपों को खारिज किया है। प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने इजरायली सेना पर हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रेटा का कहना है कि उन्हें ऐसी जगह रखा गया, जहां खटमलों का प्रकोप था और उन्हें पर्याप्त भोजन व पानी नहीं दिया गया। इस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। दूसरी ओर इजरायली अधिकारियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि सभी हिरासत में लिए गए लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गईं।

खबर में खास
क्या है पूरा मामला?इजरायल का जवाब

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में इजरायली सेना ने गाजा के लिए खाद्य सामग्री ले जा रहे 40 छोटे जहाजों को रोक लिया था। इन जहाजों पर ग्रेटा थनबर्ग सहित 400 से अधिक मानवाधिकार कार्यकर्ता सवार थे। इन कार्यकर्ताओं को इजरायली सेना ने हिरासत में ले लिया। हिरासत से रिहा होने के बाद ग्रेटा ने स्वीडिश विदेश मंत्रालय को एक ईमेल के जरिए अपनी आपबीती बताई।

ग्रेटा के आरोप

ग्रेटा ने अपने ईमेल में बताया कि हिरासत के दौरान उन्हें एक ऐसी जेल में रखा गया जहां खटमलों की वजह से उनकी त्वचा पर चकत्ते पड़ गए। उन्हें पर्याप्त खाना और पानी नहीं दिया गया, जिसके कारण वे डिहाइड्रेशन का शिकार हो गईं। स्वीडिश दूतावास ने ग्रेटा से मुलाकात के बाद इस बात की पुष्टि की कि उनकी हालत ठीक नहीं थी। साथ ही दो अन्य रिहा हुए कार्यकर्ताओं ने भी ग्रेटा के दावों का समर्थन किया। उनका कहना है कि इजरायली सेना ने ग्रेटा के साथ बुरा बर्ताव किया। कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि ग्रेटा को बालों से पकड़कर घसीटा गया और इजरायल का झंडा चूमने के लिए मजबूर किया गया।

इजरायल का जवाब

इजरायली दूतावास ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, “हिरासत में लिए गए सभी लोगों को खाना, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधाएं दी गईं। सभी कानूनी अधिकारों का पालन किया गया।” इजरायल ने यह भी कहा कि हिरासत की प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार थी।

शनिवार को रिहा हुए दो अन्य कार्यकर्ताओं ने ग्रेटा के साथ हुए बर्ताव की पुष्टि की है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिरासत के दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। हालांकि इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग अभी तक सामने नहीं आई है। स्वीडिश सरकार ने इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन ग्रेटा के समर्थन में कई संगठन सामने आ रहे हैं।

TAGGED:ACTIVISTSGreta ThunbergIsraelTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Chaitanya Baghel पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल फिर भेज गए जेल
Next Article Eli Lilly investment in India अमेरिकी दवा कंपनी Eli Lilly भारत में करने जा रही भारी भरकम निवेश, हैदराबाद में लगेगी यूनिट
Lens poster

Popular Posts

बेंगलुरु भगदड़ : कर्नाटक हाईकोर्ट में सरकार ने रखा अपना पक्ष, अगली सुनवाई 10 जून को

द लेंस डेस्क। Bangalore Stampede : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने…

By पूनम ऋतु सेन

आत्म-संघर्ष के कवि: गजानन माधव मुक्तिबोध

हिन्दी के जाने माने कवि गजानन माधव मुक्तिबोध की आज पुण्यतिथि है। मुक्तिबोध का जन्म…

By Editorial Board

लॉकडाउन दंश के पांच साल बाद कहां खड़े हैं हम: सरकारी वादे, दावे और हकीकत

केस 1: 12 वर्षीय जमलो मड़कामी की दर्दनाक मृत्यु बारह वर्षीय जमलो मड़कामी अपने परिवार…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Communal tension in Fatehpur
देश

यूपी के फतेहपुर में सांप्रदायिक तनाव, हिंदू संगठनों ने मकबरे पर फहराया भगवा झंडा, तोड़फोड़ के बाद पथराव

By अरुण पांडेय
CRPF JAWAN SUICIDE CASE
अन्‍य राज्‍य

बालासोर के बाद अब ग्रेटर नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “सॉरी, मैं अब और नहीं जी सकती”

By पूनम ऋतु सेन
All Party Meeting
देश

सर्वदलीय बैठक के बाद थरूर ने की मोदी की तारीफ, मनीष बोले – अनौपचारिक बातचीत, ओवैसी नदारद

By Lens News Network
Yog Diwas
छत्तीसगढ़

‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम पर कल योग दिवस मनाएगी BJP

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?