[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के पूर्व सांसद की बेटी को क्यों कहना पड़ा–मेरे पिता की तस्वीर हटा दीजिए ?

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: October 6, 2025 3:34 PM
Last updated: October 6, 2025 8:05 PM
Share
Paras Ram Bharadwaj
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ स्व. परसराम भारद्वाज
SHARE

रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और 6 बार सांसद रहे परस राम भारद्वाज की बेटी रोमा भारद्वाज ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से निवेदन किया है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लगे उनके पिताजी की तस्वीर को हटा दी जाए। स्व. भारद्वाज की जगह उस नेता की तस्वीर लगाने की नसीहत दी है, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता वास्तव में याद कर सकें।

सोशल मीडिया साइट्स में रोमा भारद्वाज का यह निवेदन वाला पोस्ट वायरल हो रहा है। यह नसीहत तब दी गई, जब 1 अक्टूबर को पूर्व सांसद की जयंती पर कांग्रेस की तरफ से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।

रोमा भारद्वाज का सोशल मीडिया में किया गया पोस्ट।

रोमा भारद्वाज ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी से निवेदन करती हूं कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लगे मेरे पिताजी स्व. परस राम भारद्वाज जी की तस्वीर को हटा दिया जाए और वहां उस नेता की तस्वीर लगाई जाए, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता वास्तव में याद कर सकें।’

पूर्व सांसद की बेटी ने आगे लिखा, ‘मेरे पिता ने अपना पूरा जीवन निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी को दिया, लेकिन अगर आज की कांग्रेस उन्हें याद करने योग्य नहीं समझती, तो उनकी तस्वीर को दीवार पर सजाने का कोई अर्थ नहीं है।’

रोमा अपने पोस्ट के आखिर में लिखती हैं, ‘इतिहास तस्वीरों से नहीं, योगदान और त्याग से लिखा जाता है, और उस इतिहास में स्व. परस राम भारद्वाज जी हमेशा अमर रहेंगे।’

दरअसल, पिछले वर्ष प्रदेश कांग्रेस की तरफ से प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को पूर्व सांसद परस राम भारद्वाज की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पत्र लिखा था। लेकिन, इस बार कार्यक्रम आयोजित करने संबंधित किसी भी तरह के निर्देश पीसीसी की तरफ से नहीं भेजे गए, जिसके बाद रोमा भारद्वाज की यह नाराजगी सामने आई है।

एक दिन पहले रोमा ने पिछले वर्ष का कांग्रेस की तरफ से जारी पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘इस बार प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ अपने ही इतिहास को याद करना भूल गई है। आज भी जो लोग कांग्रेस की मजबूत नींव खड़ी करने में अपना सब कुछ न्योछावर कर चुके हैं, उनकी याद तक नहीं की जा रही। इतिहास को भूलकर कोई भी संगठन मजबूत नहीं रह सकता। यह चुप्पी और उपेक्षा सिर्फ़ सवाल ही नहीं उठाती, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी गलत संदेश देती है। कांग्रेस को चाहिए कि वो अपनी जड़ों को याद करे और जिन्होंने अपना जीवन संगठन को दिया, उनके योगदान को सम्मानित करे।’

इससे पहले पूर्व सांसद के बेटे संजय भारद्वाज ने सोशल मीडिया में एक खुला पत्र लिखकर उनके पिता को सम्मान देने की बजाए भुला देने की बात कही थी।

आपको बता दें कि परस राम भारद्वाज सारंगढ़ लोकसभा सीट से 1980 से 1999 तक 6 बार सांसद चुने गए। इस दौरान वे अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें : NSUI की बैठक में कांग्रेस भवन से PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

TAGGED:ChhattisgarhCongressLatest_NewsParas Ram BharadwajRoma Bharadwaj
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Mount Everest snowstorm माउंट एवरेस्ट पर ‘बर्फीले तूफान’ से फंसे सैकड़ों ट्रेकर्स, रेस्क्यू टीम ने बचाई जानें
Next Article World Bank debt to India विश्व बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार बना बैठा है भारत
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

EVM पर सवाल, श्रीनेत ने कहा– लोकतंत्र में चुनाव का बहिष्कार क्यों करेंगे?

रायपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेरिका में एक…

By नितिन मिश्रा

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, राहुल गांधी और खरगे ने पीएम को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता…

By आवेश तिवारी

सैलरी कट और ट्रांसफर से तंग दवा कंपनी के 1400 कर्मचारी आंदोलित   

रायपुर। आजादी के तुरंत बाद फ्रांस से आए श्री एम. हॉस्टल द्वारा स्थापित फ्रैंको इंडियन…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Asia Cup
खेल

बांग्लादेश को 11 रन से हराकर पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में, 41 साल में पहली बार भारत-पाक होंगे आमने-सामने

By दानिश अनवर
छत्तीसगढ़

CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 238 पदों के लिए भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

By पूनम ऋतु सेन
Bangladesh new currency notes
दुनिया

बांग्लादेश के नए नोट, शेख मुजीबुर रहमान की जगह हिंदू और बौद्ध मंदिरों की तस्वीर

By Lens News Network
Crusher operators gundaagardee
छत्तीसगढ़

क्रेशर संचालक की गुंडागर्दी, डीजल-पेट्रोल चोरी के शक में दो युवकों पाइप-रस्‍सी से बांधकर पिटाई

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?