[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

अनुसूचित जाति के पीजी डॉक्टरों पर भेदभाव का आरोप, राष्ट्रीय एससी आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय और एम्स को भेजा नोटिस

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 5, 2025 1:40 PM
Last updated: October 5, 2025 1:40 PM
Share
SHARE

नई दिल्ली। देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के पोस्टग्रेजुएट छात्रों के साथ हो रहे कथित भेदभाव और अमानवीय कामकाजी हालात को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली को नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। यह कदम यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल की शिकायत पर उठाया गया है, जिन्होंने एससी छात्रों की सुरक्षा और आत्महत्याओं को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की मांग की थी।

खबर में खास
क्या हैं छात्रों की मुख्य परेशानियां?नियम हैं, लेकिन अमल नहींयूडीएफ की मांगें क्या हैं?आयोग की भूमिका और उम्मीदें

डॉ. मित्तल जो खुद एक अनुभवी लैप्रोस्कोपिक और जनरल सर्जन हैं, 8 जुलाई 2025 को आयोग को पत्र लिखकर एससी छात्रों की परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में इन छात्रों को लंबे समय तक बिना रुके काम करने पर मजबूर किया जाता है जिससे उनकी सेहत बिगड़ती है और कई बार जान चली जाती है। आयोग ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया जिसमें मंत्रालय के सचिव और एम्स के निदेशक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। अगर समय पर जवाब न मिला तो आयोग सिविल कोर्ट जैसी कार्रवाई कर सकता है।

क्या हैं छात्रों की मुख्य परेशानियां?

मेडिकल शिक्षा के इस क्षेत्र में काम करने वाले एससी छात्रों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. मित्तल की शिकायत के अनुसार

लंबे ड्यूटी घंटे: छात्रों से 24 से 36 घंटे तक लगातार काम कराया जाता है। कई बार यह 72 घंटे तक खिंच जाता है, जो थकान और तनाव बढ़ाता है।
जातिगत भेदभाव: सहपाठी, रूममेट या टीचरों द्वारा जाति आधारित टिप्पणियां और अलगाव का सामना करना पड़ता है। इससे छात्र मानसिक रूप से टूट जाते हैं।
मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) और 42 (काम की उचित स्थितियां) का पालन नहीं हो रहा। छात्रों को बुनियादी आराम या छुट्टी से वंचित रखा जाता है।
आत्महत्याओं में इजाफा: दबाव और भेदभाव से हर साल कई छात्र सुसाइड कर लेते हैं या कोर्स बीच में छोड़ देते हैं।

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की अगस्त 2024 की रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि करती है। डॉ. सुरेश बडा मठ की अगुवाई वाली टास्क फोर्स ने पाया कि लंबी ड्यूटी न केवल छात्रों की सेहत बिगाड़ती है, बल्कि मरीजों की जान को भी जोखिम में डालती है।

नियम हैं, लेकिन अमल नहीं

देश में डॉक्टरों के कामकाजी घंटों के लिए कई नियम बने हैं, लेकिन इनका पालन नहीं हो रहा:
1992 की यूनिफॉर्म सेंट्रल रेजिडेंसी स्कीम: इसमें कहा गया है कि जूनियर डॉक्टर 12 घंटे से ज्यादा लगातार ड्यूटी न करें और हफ्ते में 48 घंटे से ऊपर काम न हो। साथ ही साप्ताहिक छुट्टी और सालाना अवकाश की गारंटी है।
2023 की पीजीएमईआर गाइडलाइंस: छात्रों को उचित काम के घंटे, 20 दिन की सालाना छुट्टी और साप्ताहिक आराम का प्रावधान।

फिर भी, डॉ. मित्तल का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन और एनएमसी की निष्क्रियता से हालात बदतर हो गए हैं। एनएमसी की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच सालों में 55 पीजी छात्रों ने आत्महत्या की, जिनमें एससी समुदाय के कई शामिल थे।पहले भी आए ऐसे मामलेयह समस्या नई नहीं है। कुछ पुराने उदाहरण
2012, एम्स दिल्ली: बलमुकुंद भारती ने जातिगत भेदभाव से तंग आकर आत्महत्या की।
2018, अहमदाबाद: डॉ. एम. मरिराज ने सहकर्मियों के उत्पीड़न से सुसाइड का प्रयास किया।
2023, अमृतसर: एक महिला एमबीबीएस इंटर्न ने प्रोफेसरों और बैचमेट्स पर जातिगत उत्पीड़न का आरोप लगाकर जान दी; उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ।
2024, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी: जूनियर डॉक्टरों ने विभाग प्रमुख पर भेदभाव का आरोप लगाया।
2024, बेंगलुरु: लोकेन्द्र सिंह धांडे ने सहपाठियों के उत्पीड़न से आत्महत्या की।

यूडीएफ की मांगें क्या हैं?

यूडीएफ ने आयोग से ठोस कदम उठाने की अपील की है:
1992 की रेजिडेंसी स्कीम को सख्ती से लागू कराना।
2023 गाइडलाइंस में बदलाव कर रोज 8 घंटे और हफ्ते में 48 घंटे की ड्यूटी तय करना।
स्वतंत्र निगरानी एजेंसी बनाना, जो उल्लंघन पर जुर्माना लगाए।
कॉलेजों में भेदभाव रोकने के लिए विशेष समिति गठित करना।

आयोग की भूमिका और उम्मीदें

एनसीएससी एक संवैधानिक संस्था है, जो एससी समुदाय के सामाजिक-शैक्षिक हितों की रक्षा करती है। यूडीएफ का मानना है कि इस नोटिस से न सिर्फ एम्स, बल्कि पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों में बदलाव आएगा। डॉ. मित्तल ने कहा, “हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार न रुके।”यह मामला मेडिकल शिक्षा की कमियों को उजागर करता है। जब भावी डॉक्टर ही दबाव का शिकार हों, तो स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। आयोग के जवाब का इंतजार है, जो एससी छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

TAGGED:NCSCTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article NBDSA on Zee news & Times Now ‘मेहंदी जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ ब्रॉडकास्ट को लेकर ZEE News और Times Now को NBDSA की लताड़, सारे वीडियोज हटाने के आदेश
Next Article माइनिंग कान्क्लेव में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, खनन और नई संभावनाओं पर हुई चर्चा
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

CJI की मां ने आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने से किया इंकार, बताया साजिश

नई दिल्ली। आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने वाली रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारत…

By आवेश तिवारी

आतंकी हमले से पहले कौन खरीद रहा था पहलगाम की सैटेलाइट तस्वीरें…?

द लेंस डेस्‍क। आतंकी हमले से दो महीने पहले पहलगाम और आसपास के क्षेत्रों की…

By The Lens Desk

रायपुर में सर्विकल कैंसर जागरूकता कार्यशाला, महिलाओं को किया गया जागरूक

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को सवेरा सामाजिक विकास संस्था एवं निर्मया कैंसर फाउंडेशन के…

By Lens News

You Might Also Like

Surrender Naxal
छत्तीसगढ़

बसवराजू की मौत के बाद नक्सलियों में खौफ, सुकमा में बटालियन नंबर 1 में सक्रिय 4 नक्सली समेत 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर

By Lens News
देश

भाजपा के पास, कांग्रेस से दूर हुए शशि थरूर

By Lens News Network
CG Police
छत्तीसगढ़

बांग्लादेशियों पर कार्रवाई के लिए बनी SOP, फर्जी दस्तावेज नहीं तो जेल नहीं, जानकारी शेयर करने पर अफसर पर होगी कार्रवाई

By दानिश अनवर
EXIT POLL
बिहार

राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?