[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

भगोड़े नीरव मोदी से नहीं होगी पूछताछ, लेकिन मुंबई की इस जेल में रखा जाएगा

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 5, 2025 3:55 PM
Last updated: October 5, 2025 3:56 PM
Share
Nirav Modi
SHARE

नई दिल्‍ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में वांछित भगोड़े नीरव मोदी से भारत में किसी भी एजेंसी द्वारा पूछताछ नहीं करेगी। यह भरोसा भारत ने ब्रिटेन को दिया है।

नीरव मोदी को सिर्फ अदालती कार्रवाई का सामना करना होगा। उसे हिरासत में भी नहीं लिया जाएगा। यह आश्वासन ब्रिटेन की एक अदालत द्वारा नीरव मोदी की प्रत्यर्पण प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की याचिका स्वीकार करने के बाद दिया गया है।

भारत की पांच प्रमुख जांच एजेंसियों केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), प्रवर्तन निदेशालय (ED), गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय, सीमा शुल्क और आयकर विभाग ने संयुक्त रूप से ब्रिटेन सरकार को एक लिखित आश्वासन पत्र सौंपा है। इसमें कहा गया है कि नीरव मोदी के खिलाफ केवल वही मामले चलाए जाएंगे, जो पहले से दर्ज हैं और ये धोखाधड़ी व मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित होंगे।

भारत सरकार ने ब्रिटेन की सरकार और अदालत को नीरव मोदी की सुरक्षा व रहने की व्यवस्था के बारे में भी सूचित किया है। आश्वासन पत्र में बताया गया कि उसे मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा। यह बैरक विशेष रूप से उच्च-प्रोफाइल कैदियों के लिए बनाई गई है, जहां सामान्य कैदियों से अलग रखने की व्यवस्था है। इसमें यूरोपीय मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अधिकारियों का मानना है कि भारत के इस लिखित आश्वासन के बाद नीरव मोदी की याचिका को खारिज कर दिया जाएगा। इस मामले की सुनवाई 23 नवंबर को होनी है और संभावना है कि उसी दिन उसका दावा रद्द हो सकता है।

नीरव पर 13,000 करोड़ के घोटाले का आरोप

नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। CBI और ED ने अब तक उसकी हजारों करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। भारत सरकार नीरव को जल्द से जल्द देश लाकर उस पर मुकदमा चलाना चाहती है।

नीरव ने लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया था कि भारत भेजे जाने पर कई एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी और जेल में उसे यातना दी जाएगी। इस पर भारत ने स्पष्ट किया कि उसे केवल अदालती प्रक्रिया से गुजरना होगा, और किसी एजेंसी द्वारा पूछताछ नहीं होगी।

नीरव मोदी, उनके मामा मेहुल चोकसी, भाई नेहाल मोदी और अन्य पर पंजाब नेशनल बैंक को 13,500 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। यह घोटाला फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) के जरिए लोन लेकर किया गया। नीरव 19 मार्च, 2019 से लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है, जहां उसे स्कॉटलैंड यार्ड ने भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर गिरफ्तार किया था।

नीरव को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है। ED ने उसकी 2,598 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और पीड़ित बैंकों को 981 करोड़ रुपये लौटाए गए हैं। भारत अब नीरव को वापस लाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज करने की कोशिश में है।

पहले भी मिली थी प्रत्यर्पण की मंजूरी

इससे पहले, ब्रिटेन की कई अदालतें नीरव के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे चुकी हैं, जो अब ब्रिटिश सरकार के पास लंबित है। हालांकि, हाल ही में वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव की नई याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उसने पूरी प्रत्यर्पण प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग की थी। इससे भारत की चिंताएं बढ़ी थीं।

यह भी देखें: सीएम नायडू ने अडानी के सामने रख दी बड़ी शर्त, सोलर समझौता खटाई में

TAGGED:CBIEDLatest_NewsNIRAV MODI
Previous Article Adani Green Energy सीएम नायडू ने अडानी के सामने रख दी बड़ी शर्त, सोलर समझौता खटाई में
Next Article Raipur fake silver loot जुए में गंवाए लाखों रुपये तो रच दी  86 किलो चांदी लूट की कहानी
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

IED ब्लास्ट वाली जगह पहुंचे बस्तर IG सुंदरराज, जांच में 10 किलो का एक और आईईडी बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर कोंटा में एक दिन पहले हुए आईईडी विस्फोट पर एडिशनल एसपी…

By Lens News

एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी और बदइंतजामी पर राहुल गांधी आगबबूला

नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली . नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में…

By पूनम ऋतु सेन

नेशनल हाईवे पर 15 अगस्त से नई टोल व्‍यवस्‍था, तीन हजार रुपये में वार्षिक फास्ट टैग, जानिए किसे मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। नेशनल हाईवे पर नियमित यात्रा करने वालों के लिए एक नए तरह का…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

attack on CJI
देश

CJI गवई ने कहा- कोर्ट में जूता फेंकने का मामला भूला हुआ अध्याय

By आवेश तिवारी
Narendra Modi Meloni meeting
देश

G20 summit: जानिए किन मुद्दों पर हुई पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच बैठक

By Lens News Network
darjeeling landslides:
देश

दार्जिलिंग में भूस्खलन से अब तक 24 लोगों की मौत, दार्जिलिंग और सिक्किम का सड़क मार्ग संपर्क देश से पूरी तरह टूटा

By पूनम ऋतु सेन
Cobra Post
देश

कोबरा पोस्‍ट का खुलासा: अनिल अंबानी ने लूटे जनता के 41 हजार करोड़, सरकार जानबूझ कर खामोश

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?