[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

आंतरिक कलह क्‍या माओवादी संगठन के कमजोर होने का संकेत है?

बप्पी राय
बप्पी राय
Byबप्पी राय
Follow:
Published: October 5, 2025 2:30 PM
Last updated: October 5, 2025 2:30 PM
Share
anti naxal operations
SHARE

जगदलपुर। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार ऑपरेशन के बाद माओवादी संगठन की ओर से कई चिट्ठियां जारी की जा चुकी हैं। हालांकि संगठन की ओर से ही चिट्ठियों का खंडन भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में सवाल यह कि क्‍या यह आंतरिक कलह माओवादी संगठन के कमजोर होने का संकेत तो नहीं?

भारत में नक्सलवाद का उदय 1960 के दशक में पश्चिम बंगाल में हुआ था, जिसके बाद देश के दर्जन भर राज्यों में इसका लगातार विस्तार हुआ। शोषक वर्ग के खिलाफ और शोषित वर्ग के पक्ष में उदय हुए इस संगठन को निचले तबके के लोगों का जबरदस्त समर्थन मिलता रहा।

यह संगठन हथियारबंद होकर भारत के एक विशाल क्षेत्र में काबिज हो चुका है, खासकर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में। किंतु अब भारत सरकार मन बना चुकी है कि पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा किया जाए।

इसी परिप्रेक्ष्य में 1 अप्रैल 2025 को भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से ऐलान किया कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा। शाह के इस ऐलान के बाद कई राज्यों ने संयुक्त रूप से एंटी नक्सल मूवमेंट में हिस्सा लिया और नक्सल मोर्चे पर अपने अभियान तेज कर दिए।

बढ़ते दबाव के चलते नक्सली संगठन भी इन दिनों दो खेमों में बंटता दिख रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे एंटी नक्सल मूवमेंट के कारण संगठन को युद्धविराम और शांति वार्ता के विषय में चिंतन करते हुए देखा जा रहा है।

बीते 1 जनवरी से अब तक नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बल नक्सलियों पर लगातार हावी होते दिख रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम इस प्रकार हैं, जिनके कारण यह दिख रहा है कि सात दशकों से अधिक समय से भारत के 10 राज्यों में फैला नक्सलवाद इन दिनों बेहद कमजोर हो चुका है। संगठन में भारी बिखराव दिखाई दे रहा है और यह आंतरिक कलह अब सार्वजनिक हो चुकी है।

  1. 1 अप्रैल 2025 को गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर के लाल बाग में 31 मार्च 2026 तक पूरे भारत से नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की। इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और महाराष्ट्र राज्यों ने संयुक्त रूप से एंटी नक्सल अभियान तेज कर दिया और लगातार सफलता प्राप्त की।
  2. 25 अप्रैल को पहली बार भाकपा (माओवादी) संगठन के केंद्रीय कमेटी प्रवक्ता अभय ने केंद्र और राज्य सरकारों से एक समयसीमा के साथ युद्धविराम कर बिना शर्त शांति वार्ता की अपील की।
  3. 10 मई को अभय ने पुनः शांति वार्ता को लेकर पत्र जारी किया।
  4. इसी दौरान 21 मई को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन कर सीपीआई (माओवादी) संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बसवा राजू सहित 28 नक्सलियों को मार गिराया।
  5. 10 जून को सुरक्षा बलों ने सीसी मेंबर नरसिम्हा चालम उर्फ सोमन्ना उर्फ सुधाकर को नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया।
  6. 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए एक नई योजना ‘पुनर मार्गकाल’ (पुनर्वास से पुनर्जनन) योजना प्रारंभ की।
  7. 13 अगस्त को मोहला-मानपुर में हुई एक और मुठभेड़ में नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर विजय रेड्डी मारा गया।
  8. लगातार मुठभेड़ और प्रतिकूल परिस्थितियों को देखकर नक्सल नेता रूपेश ने 15 अगस्त को हथियारबंद संघर्ष को अस्थायी रूप से त्यागने का प्रस्ताव रखा।
  9. लगातार मुठभेड़ के बाद आत्मसमर्पण का सिलसिला प्रारंभ हुआ। दंतेवाड़ा और बीजापुर में 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
  10. 11 सितंबर 2025 को गरियाबंद में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक और सीसी मेंबर बालकृष्ण भास्कर मारा गया।
  11. माओवादियों को हो रहे लगातार नुकसान के बीच एक बड़ा झटका तब लगा, जब उनकी सेंट्रल कमेटी मेंबर सुजाता ने 13 सितंबर को तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया।
  12. 15 सितंबर 2025 को झारखंड में हुई एक मुठभेड़ में सीसी मेंबर सहदेव भी मारा गया।
  13. 20 सितंबर 2025 को नक्सल नेता सोनू उर्फ वेणुगोपाल राव द्वारा हथियारबंद संघर्ष के अस्थायी विराम की घोषणा की आलोचना करते हुए दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी प्रवक्ता विकल्प और सेंट्रल कमेटी मेंबर अभय ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दुश्मन को हथियार सौंपकर मुख्यधारा में शामिल होना जनता के साथ विश्वासघात बताया और कहा कि यह हमारी नीति नहीं है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोनू की कड़ी आलोचना भी की।
  14. इस प्रकार लगातार हो रहे नुकसान के बीच 21 सितंबर 2025 को माओवादियों को एक और झटका लगा, जिसमें नक्सल संगठन के शीर्ष नेता व सीसी मेंबर राजू दादा और कोसा दादा को नारायणपुर और महाराष्ट्र के सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। हालांकि, नक्सल संगठन ने दावा किया कि यह मुठभेड़ फर्जी थी और दोनों माओवादियों को रायपुर के आसपास के क्षेत्र से गिरफ्तार कर मुठभेड़ का रूप दिया गया।
  15. सीसी मेंबर सोनू ने जगन द्वारा की गई आलोचना का जवाब देते हुए 22 सितंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की।
  16. माओवादी नेता वेणुगोपाल राव और जगन के बीच हो रहे इस प्रकार के सार्वजनिक विवादों के बीच गरचिरौली डिवीजन और उत्तर बस्तर डिवीजन ने 3 अक्टूबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नक्सल नेता सोनू का समर्थन किया।
  17. दो खेमों में बट चुके नक्सल संगठन और उनके आंतरिक कलह के बीच 4 अक्टूबर को पुनः देश के गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर के लाल बाग ग्राउंड में पहुंचे और दोबारा ऐलान किया कि 31 मार्च 2026 से पहले पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब भी समय है, माओवादी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों।

इस प्रकार लगातार हो रही मुठभेड़ों से नक्सल कैडरों में दहशत का माहौल दिख रहा है। परिणामस्वरूप, बीते एक सप्ताह के भीतर दंतेवाड़ा में 71 और बीजापुर में 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

‘द लेंस’ लगातार माओवादियों के नाम से आ रहे इन पर्चों की पुष्टि नहीं करता है और विगत दिनों जिन नक्सल नेताओं के नाम से यह पत्र भेजा गया है, वास्तव में उन्होंने ही लिखा, इसकी भी पुष्टि नहीं करता है।

TAGGED:anti naxal operationsBastarChhaattisgarhTop_News
Previous Article MAUSAM ALERT रायपुर में झमाझम बारिश ने तोड़ा मौसम का रिकॉर्ड, अगले दो दिनों तक कई जिलों में अलर्ट जारी
Next Article raashtreey svayan sevak sangh बापू के बनाये ‘राष्ट्र’ के नाश की सैनिक तैयारी है आरएसएस!
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

मेरठ में सेना का जवान AK-47 कारतूसों के साथ पकड़ा गया, ATS ने टाला बड़ा खतरा

द लेंस डेस्क | मेरठ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यूपी की…

By Lens News

रुकने वाली नहीं है ये तेजी! सोना 90,650 पर, चांदी लाख के पार

सोने और चांदी की कीमतें अब तक के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गई हैं। अमेरिका…

By The Lens Desk

एनआईए ने साध्वी प्रज्ञा के लिए मांगी सजा-ए-मौत

लेंस ब्यूरो! दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को 2008 के मालेगांव बम विस्फोट…

By Lens News

You Might Also Like

Nehru Centre India
देश

नेहरू सेंटर के शुभारंभ पर सोनिया गांधी, अशोक वाजपेयी और पुरुषोत्तम अग्रवाल ने क्या बोला?

By आवेश तिवारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी बोले– नक्सलवाद के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, जिसे कोई नहीं पूछता है उसे मोदी पूजता है

By नितिन मिश्रा
chhattisgarh liquor scam
छत्तीसगढ़

बिना सबूत के आरोप लगाती है ईडी, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भड़के जज

By Lens News Network
KOTA SUICIDE
अन्‍य राज्‍य

‘केवल कोटा में ही क्यों हो रही हैं आत्महत्याएं?’ : सुप्रीम कोर्ट

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?