[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

बनारस पुलिस ने जिस वकील को बर्बरता से पीटा वो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दामाद निकला

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: September 22, 2025 7:58 PM
Last updated: September 22, 2025 8:14 PM
Share
Giriraj Singh
SHARE

नई दिल्ली। यह खबर हैरान करने वाली है, मगर सच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में पिछले शनिवार को जिस वकील की बर्बर पिटाई की गई थी, वह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दामाद निकला।

महत्वपूर्ण है कि साथी वकील की पिटाई से नाराज वकीलों ने अदालत परिसर में मंगलवार को दो पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर जमकर पीटा। इसमें एक पुलिसकर्मी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पीएम की संसदीय सीट में वकीलों और पुलिस के बीच मचे बवाल से फिलहाल माहौल गर्म है।

शनिवार की रात करीब आठ बजे वाराणसी के लक्ष्मी कुंड स्थित मंदिर में दर्शन कर स्थानीय वकील शिव प्रताप सिंह पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रथयात्रा चौराहे पर जाम छुड़ाने के दौरान वकील शिव प्रताप सिंह के साथ इंस्पेक्टर क्राइम गोपाल कन्हैया के बीच विवाद हो गया।

इस पर इंस्पेक्टर ने शिव प्रताप सिंह की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। रक्तरंजित स्थिति में शिव प्रताप सिंह को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

इस घटना को लेकर सोमवार को कचहरी खुलते ही सेंट्रल बार एसोसिएशन भवन पर काफी संख्या में वकील एकत्रित हो गए। बार सभागार में बनारस व सेंट्रल बार की संयुक्त रुप से हुई बैठक में वकीलों ने पुलिसकर्मियों द्वारा आये दिन वकीलों के साथ अमर्यादित आचरण को लेकर नाराजगी जाहिर की।

शासन द्वारा इन पर कोई अंकूश नहीं लगाए जाने से क्षुब्ध नजर आए। घटना के बाद से ही वकील न्यायिक कार्य से विरत थे। द लेंस ने जब इस मामले की तहक़ीक़ात करी तो पता चला कि जिस वकील की पिटाई की गई है, वह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दामाद है।

उसकी शादी गिरिराज के सहोदर जयराज सिंह की बेटी शारदा सिंह के साथ हुई है। यह भी पता चला कि यह विवाह २०१३ में तब हुआ था जब गिरिराज सिंह बिहार सरकार में मंत्री थी। उस वक्त दूल्हे को लेने के लिए अनंत सिंह का चेतक घोड़ा बनारस आया था।

गिरिराज सिंह के दामाद शिव प्रताप सिंह का कहना था कि पानी के जमाव के कारण मैं गाड़ी उधर से नहीं ले जा सकता था। हमने दारोगा से निवेदन किया कि मुझे इधर से जाने दें। मेरा घर २०० मीटर दूरी पर थी। लेकिन, भेलूपुर के इंस्पेक्टर जो उस वक्त वहां तैनात थे, उन्होंने जाने देने से इनकार कर दिया।

फिर वकील और दरोगा में जमकर बहस होने लगी। शिव प्रताप सिंह का कहना था कि दारोगा तुरंत कहने लगे कि आपकी गाड़ी जब्त करेंगे। मैंने कहा आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। इतना सुनते ही उन्होंने किसी हथियार से पीट दिया।

शिव प्रताप सिंह के चेहरे पर गहरी चोट आई और हाथ टूट गया। जिस वक्त वकील को पीटा जा रहा था वहां डेढ़ दर्जन लोग मौजूद थे पर कोई बचाने नहीं आया।

गिरिराज सिंह ने नजदीकी रिश्तेदारों ने द लेंस को फोन पर बताया कि यह विवाह गिरिराज सिंह ने ही कराया था, जिसमे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। लेकिन, दामाद के पीटे जाने पर गिरिराज खामोश रहे। गौरतलब है कि शिव प्रताप सिंह के आँख पर आठ टाँके लगे हैं।

इस घटना के बाद पिछले मंगलवार को वाराणसी कचहरी परिसर में मंगलवार को वकीलों ने सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश प्रजापति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

तीन दिन पहले दारोगा का एक वकील से विवाद हुआ था, उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। वाराणसी में बड़ागांव थाने के दारोगा मिथिलेश प्रजापति और एक सिपाही कचहरी में गो अधिनियम का रिमांड पर्चा लेने गए थे, तभी ये घटना घटी।

पहले से गुस्साए वकीलों के एक समूह ने बड़ागांव थाने का दारोगा होने के नाम पर उन्हें पीट दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में कैंट थाने में 10 नामजद वकीलों और 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई।

इसी बात से नाराज दरोगा की पत्नी अनीता यादव और परिजन पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद मुकदमे के बावजूद भी भी कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द कार्रवाई होगी और बार एसोसिएशन से सहयोग मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने कहा Gen-Z और भड़क गई भाजपा

TAGGED:Giriraj SinghLatest_News
Previous Article Anti Naxal Operation माओवादियों को तगड़ा झटका, मुठभेड़ में केंद्रीय समिति के सदस्य राजू दादा और कोसा दादा मारे गए
Next Article Prashant Kishor प्रशांत किशोर के अजब गजब खुलासे, डिप्टी सीएम और अन्य एनडीए नेता घिरे
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

मस्जिद में घुसकर मौलाना की पत्नी और दो मासूम बेटियों की दिनदहाड़े हत्या, तालिबानी विदेश मंत्री से मिलने गए थे मौलाना

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में  शनिवार को एक दर्दनाक वारदात…

By आवेश तिवारी

मोदी की सदारत में रामदेव का धंधा रूस तक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5 दिसंबर 2025 को भारत यात्रा से वापस लौटे और अगले…

By डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी

चुनाव से ठीक पहले रायपुर में दो भाईयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी में नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

By The Lens Desk

You Might Also Like

CRPF JAWAN SUICIDE CASE
अन्‍य राज्‍य

बालासोर के बाद अब ग्रेटर नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “सॉरी, मैं अब और नहीं जी सकती”

By पूनम ऋतु सेन
बाद, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर मिसाइल India's relations with Palestine and Iran
सरोकार

फिलिस्तीन और ईरान से दूर होता हिंदुस्तान

By आवेश तिवारी
Supreme Court notice to eight states
देश

सुप्रीम कोर्ट ने किया बदलाव, अब शनिवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

By Lens News Network
Anti Naxal Operation
अन्‍य राज्‍य

मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 3 महिला सहित 4 माओवादियों के मारे जाने की खबर

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?