[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस रिपोर्ट

जानिए, पहले दिन बाजार में कैसे लागू हुआ जीएसटी 2.0?

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: September 22, 2025 10:41 PM
Last updated: September 22, 2025 10:41 PM
Share
GST 2.0
SHARE

रायपुर। देश में आज, यानी 22 सितंबर से GST 2.0 लागू हो गया है। अब केवल दो मुख्य स्लैब, 5% और 18%, लागू होंगे। तो, घटी हुई जीएसटी दरों के लागू होने के बाद पहले दिन बाजार का हाल कैसा रहा? यही जानने के लिए लेंस की टीम आज रायपुर के बाजार में निकली थी।

हमने पाया कि पहले दिन जीएसटी की नई दरों को लेकर बाजार में कुछ उलझन देखने को मिली, खासकर छोटे दुकानदारों के बीच। उनके पास पुराना स्टॉक था, जिसे अभी पुरानी दरों पर ही बेचना उनकी मजबूरी बनी हुई है।

हालांकि, बड़े स्टोर और मॉल में जीएसटी के नए स्लैब लागू होने के बाद उपभोक्ता वस्तुओं के दामों में कमी दिखाई दी। कई जगहों पर सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण बिलिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, लग्जरी और तंबाकू जैसे उत्पादों पर नया 40% स्लैब लागू हुआ है, जिसके कारण ये उत्पाद अब पहले से महंगे हो गए हैं।

छोटे दुकानदारों, जिनके पास पुराना स्टॉक था, ने बताया कि नया माल आने के बाद वे नई जीएसटी दरें लागू करेंगे। हम दवा मार्केट में पहुंचे, जहां जीएसटी कटौती का असर साफ दिखाई दिया। थोक दवा कारोबारी संजय रावत ने बताया कि दवाओं पर अब केवल 5% जीएसटी लिया जा रहा है। इसकी तैयारी नई घोषणा के बाद से ही शुरू कर दी गई थी।

उन्होंने वह बिल भी दिखाया, जिसमें पुराना रेट और 5% जीएसटी के बाद नया रेट दोनों छपे थे। यह बिल ग्राहकों को भी दिया जा रहा है ताकि वे इस अंतर को समझ सकें।

इसके बाद हम गोल बाजार के कपड़ा मार्केट में गए। यहां के दुकानदारों में जीएसटी को लेकर कुछ उलझन दिखाई दी, क्योंकि ज्यादातर दुकानदार छोटे हैं और नकद में कारोबार करते हैं। एक स्थानीय कपड़ा दुकानदार ने बताया कि नई जीएसटी लागू होने से ग्राहकों को फायदा होगा, लेकिन अभी पुराना माल पुरानी दरों पर ही बेचना पड़ रहा है।

वहीं, जब हम एक कपड़ा शोरूम में पहुंचे, तो वहां के स्टोर मैनेजर ने बताया कि अब 5% और 18% जीएसटी के साथ-साथ रेट में बदलाव कर ग्राहकों को लाभ दिया जा रहा है। यह बदलाव त्योहारों के समय हुआ है, जिसके लिए उन्होंने पहले से तैयारी कर रखी थी।

इसी तरह का नजारा एक जनरल स्टोर में देखने को मिला, जहां जीएसटी की नई दरों के साथ कामकाज कुछ परेशानियों के बावजूद चल रहा था। स्टोर के मालिक ने बताया कि उनका बिलिंग सॉफ्टवेयर अभी अपडेट नहीं हुआ है, लेकिन एक-दो दिन में यह हो जाएगा। फिलहाल, वे बचत का लाभ ग्राहकों को दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, उन्होंने एक बिस्कुट का पैकेट दिखाया, जो पहले 10 रुपये का था और अब ग्राहकों को 9 रुपये में मिल रहा है।

TAGGED:GSTGST 2.0Top_News
Previous Article यूपी में जातिगत रैलियों, आयोजनों पर रोक, एफआईआर में भी नहीं होगा जाति का उल्लेख
Next Article कोलकाता में भारी बारिश, सात की मौत,30 से ज्यादा फ्लाइट रद्द,दुर्गा पूजा पर संकट
Lens poster

Popular Posts

बिहार में बिना चुनाव लड़े मंत्री बन गए दो नेता पुत्र

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में सर्वाधिक चर्चा उपेंद्र कुशवाहा और…

By आवेश तिवारी

मराठा आरक्षणः इस बार आरपार का मतलब

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील अपने हजारों समर्थकों के साथ दो दिन…

By Editorial Board

Making religion roomy

Pope Francis died today on Easter Monday at his Vatican residence. Pope for 12 years…

By Editorial Board

You Might Also Like

IAS Transfer
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना 1 अगस्त से बंद, NPS या UPS का ही मिलेगा विकल्प

By Lens News
RSS song
अन्‍य राज्‍य

एक और कांग्रेसी विधायक को भाया RSS का गीत, जानिए क्‍या है मामला?

By अरुण पांडेय
imf gave loan to pakistan:
दुनिया

IMF से पाकिस्तान को क्‍यों मिला बेलआउट लोन ?

By The Lens Desk
टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स

अब हर टेक कंपनी को माननी होंगी Do No Harm गाइडलाइंस, भारत सरकार का फैसला

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?