[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CGPSC के सिविल जज परीक्षा के लिए तय निर्देशों से अभ्यर्थी परेशान, परीक्षा केंद्र के बाहर तुरंत नए कपडे खरीदे तब मिली एंट्री

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: September 21, 2025 5:18 PM
Last updated: September 21, 2025 9:38 PM
Share
CGPSC CIVIL JUDGE EXAM
CGPSC CIVIL JUDGE EXAM
SHARE

10 दिन पहले 1000 से ज्यादा फॉर्म रिजेक्ट से लेकर कपड़ों के लिए दिए गए थे निर्देश

खबर में खास
कपड़ों के नियम ने मचाया बवाललंबी कानूनी लड़ाई लड़ने को मजबूर कानून के छात्रहाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की दौड़उम्मीदवारों की नाराजगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC CIVIL JUDGE EXAM) द्वारा आयोजित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को संपन्न हुई। यह परीक्षा 57 पदों पर भर्ती के लिए थी लेकिन इस परीक्षा ने शुरू होने से पहले ही विवादों ने घेर लिया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चली इस परीक्षा में कपड़ों के सख्त नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश से रोका गया। वहीं 1000 से ज्यादा उम्मीदवारों के फॉर्म रिजेक्ट होने से भी अभ्यर्थियों में नाराजगी की लहर है।

परीक्षा एक ही पाली में हुई जिसमें 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)पूछे गए। अभ्यर्थियों को जवाब लिखने के लिए दो घंटे का समय मिला। राज्य के प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में परीक्षा केंद्र बने। खासकर रायपुर जिले में 38 केंद्र स्थापित किए गए। CGPSC ने परीक्षा सुचारू रूप से कराई, लेकिन कई जगहों पर उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कपड़ों के नियम ने मचाया बवाल

CGPSC के निर्देशों में साफ था कि अभ्यर्थी हल्के रंग के सादे कपड़े और आधी बांह के पहनकर आएं। लेकिन जिन उम्मीदवारों ने प्रिंटेड या गहरे रंग के कपड़े पहने, उन्हें केंद्रों में घुसने नहीं दिया गया। कई जगहों पर केंद्र के बाहर कपड़ों की दुकानें और फेरी लगीं, जहां अभ्यर्थी नए कपड़े खरीदकर परीक्षा देने लगे। एक उम्मीदवार ने बताया, “मेरे पास पैसे नहीं थे, लेकिन फेरी वाले ने कहा- मुझे आप पर भरोसा है अभी शर्ट ले जाओ, बाद में पैसे दे देना।” कुछ अभ्यर्थियों को तो 11 सितंबर को ही सूचना दी गई कि उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा। इससे वे परीक्षा से वंचित रह गए।

लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने को मजबूर कानून के छात्र

यह परीक्षा दिसंबर 2024 में अधिसूचना जारी होने के बाद से विवादों में घिरी रही। शुरू में CGPSC ने शर्त रखी थी कि सिर्फ राज्य बार काउंसिल से नामांकन (एनरोलमेंट) वाले वकील ही आवेदन कर सकते हैं। यह नियम अन्य राज्यों की न्यायिक भर्तियों से अलग था, जहां सिर्फ कानून यानी LLB की डिग्री काफी होती है।

इस शर्त को चुनौती देते हुए विनीता यादव ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में केस दायर किया। अदालत ने विनीता के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद CGPSC ने ‘शुद्धी पत्र’ जारी कर जनवरी से फरवरी 2025 तक फॉर्म भरने का मौका दिया, जिसमें सभी लॉ ग्रेजुएट आवेदन कर सके।

लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। ऑल इंडिया जजेस एसोसिएशन का एक पुराना केस सुप्रीम कोर्ट में लंबित था, जिसमें लॉ ग्रेजुएट्स के लिए तीन साल की वकालत का अनुभव अनिवार्य करने की मांग थी। 20 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतिम फैसला सुनाया। इससे पहले 18 मई को निर्धारित परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। नए फैसले के बाद परीक्षा की तारीख 21 सितंबर तय हुई।

फ्रेशर लॉ ग्रेजुएट्स और नए उम्मीदवारों के लिए यह आखिरी मौका था। वे पूरी मेहनत से पढ़ाई में जुट गए। लेकिन 9 सितंबर की शाम को एडमिट कार्ड जारी होने पर झटका लगा। सिर्फ नामांकन वाले उम्मीदवारों को ही कार्ड मिला। बाकी दो श्रेणियों के अभ्यर्थी- सरकारी नौकरी में मौजूद लोग (जैसे ADPO, APP, लीगल ऑफिसर) और फ्रेशर ग्रेजुएट्स बाहर हो गए। छात्रों के अनुसार नामांकन मिलने में कम से कम 5 से 7 महीने लग जातें हैं।

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की दौड़

फॉर्म रिजेक्ट हुए उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन पहला और दूसरा पिटीशन खारिज हो गया। आखिरकार अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां 24 याचिकाकर्ताओं (फ्रेशर्स और सरकारी कर्मचारी दोनों) को परीक्षा देने की इजाजत मिली। लेकिन CGPSC ने सिर्फ इन्हीं के एडमिट कार्ड जारी किए। बाकी सैकड़ों उम्मीदवार, जो एक जैसी योग्यता रखते थे वे वंचित रह गए।

उम्मीदवारों की नाराजगी

कई प्रभावित अभ्यर्थियों ने नाम न देने की शर्त पर ‘द लेंस’ को बताया, “CGPSC ने न तो फॉर्म भरने की फीस लौटाई, न ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया कि हम क्यों रिजेक्ट हुए। अन्य राज्यों की तरह हमें भी स्पष्ट कारण बताना चाहिए था।” अनुमान है कि 1000 से ज्यादा ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं, इस विषय पर कई उम्मीदवारों ने कहा कि यह भेदभावपूर्ण है और उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। यह विवाद छत्तीसगढ़ की न्यायिक भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहा है। उम्मीदवारों का कहना है कि पारदर्शिता की कमी से युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा है।

TAGGED:CGPSC CIVIL JUDGE EXAMChhattisgarhTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article BIHAR KATHA जमीन अधिग्रहण को लेकर बिहार में किसान क्यों कर रहे हैं विरोध?
Next Article पीएम मोदी ने अब कहा- जीएसटी में सुधार का उत्सव मनाएं, आठ साल पहले इसे ऐतिहासिक बताया था
Lens poster

Popular Posts

श्रम संहिता के विरोध में ट्रेड यूनियन, 26 नवंबर को बड़ा प्रदर्शन

रायपुर। देश की दस बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की ओर से लागू…

By Lens News

सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानिए आज का ताज़ा भाव

द लेंस डेस्क। today gold price: बुधवार 21 मई को देश में सोने और चांदी…

By Amandeep Singh

उत्तर भारत में लू का कहर, कुछ राज्यों में जल्द बारिश की उम्मीद

द लेंस डेस्क। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Ajit Pawar
लेंस रिपोर्ट

वाशिंग मशीन में धुले अजित पवार के नखरे

By Lens News
CRPF JAWAN SUICIDE CASE
देश

केरल में आईटी प्रोफेशनल ने किया सुसाइड, इंस्टा पोस्ट में आरएसएस के कई सदस्यों पर यौन शोषण का आरोप

By आवेश तिवारी
Hydrogen Bomb
देश

कहां गिरेगा राहुल का हाईड्रोजन बम? कांग्रेस टीजर ने बढ़ाई हलचल

By आवेश तिवारी
Phalodi road accident
देश

वक्फ कानून पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, लेकिन कुछ धाराओं पर लगाई रोक, मानी मुस्लिम पक्ष की दलीलें

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?