[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
बिजली निजीकरण के खिलाफ इंजीनियर्स फेडरेशन ने कसी कमर, विधेयक वापस वापस लेने की मांग
आइसलैंड में तीन मच्‍छरों का मिलना, जलवायु परिवर्तन का कितना बड़ा संकेत है?
NEET PG 2025 काउंसलिंग में बदलाव,चॉइस भरने की आखिरी तारीख बढ़ी
अस्पताल के बाहर कचरे डिब्बे के पास 5-6 माह का भ्रूण मिला, पुलिस कर रही CCTV से जांच
अब हर टेक कंपनी को माननी होंगी Do No Harm गाइडलाइंस, भारत सरकार का फैसला
क्रेशर संचालक की गुंडागर्दी, डीजल-पेट्रोल चोरी के शक में दो युवकों पाइप-रस्‍सी से बांधकर पिटाई
एयर इंडिया प्‍लेन हादसे के लिए पायलट जिम्‍मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा…‘1937 में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए गए’  
डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?
दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम की खराबी से 300 उड़ानें लेट, GPS स्पूफिंग से पायलट परेशान
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

यमुना ने पार किया खतरे का निशान, Delhi-NCR जलमग्‍न, पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का अलर्ट

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: September 2, 2025 1:55 PM
Last updated: September 2, 2025 4:31 PM
Share
delhi heavy rain
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्‍ली। Delhi-NCR में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण मंगलवार को यमुना ऊफान के साथ बहने लगी। दिल्‍ली की सड़कें जलमग्‍न हो गईं। पास के गुरुग्राम में एहतियातन स्‍कूल कॉलेज बंद करने पड़े। सड़कों पर पानी होने की वजह से मैट्रो पर दवाब बढ़ गया। मेट्रो खचाखच भरी चल रही हैं। स्‍टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र, जिसमें नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद शामिल हैं, में भारी मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है।

यमुना नदी ने मंगलवार सुबह 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर लिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शाम तक नदी का जलस्तर 206.50 मीटर तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, गुरुग्राम में सोमवार को महज चार घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई, जिससे हीरो होंडा चौक, द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख क्षेत्र पानी में डूब गए।

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज की स्थिति का जायजा लेने के लिए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता नितीश जैन ने दौरा किया। उन्होंने बताया कि बैराज की कुल क्षमता 9.95 लाख क्यूसेक है और वर्तमान में 2.07 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।

इस पानी के बहाव से दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, जो खतरे के निशान को पार कर चुकी है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, और निचले इलाकों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

यातायात और उड़ानों पर प्रभाव

दिल्ली में कई सड़कें जलभराव के कारण बंद हैं या यातायात बेहद धीमा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एक सलाह जारी की है, जिसमें कहा गया है कि भारी बारिश के कारण दिल्ली में सड़कों पर यातायात बाधित है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करें, अतिरिक्त समय लेकर चलें और यदि संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की तेज बारिश ने कहर बरपाया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण तबाही मची है, जबकि कई राज्यों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों शिमला, सोलान, सिरमौर, बिलासपुर, किन्नौर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति, कुल्लू, उना और मंडी में भारी से अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के छह जिलों देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी—में भी भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के 12 जिलों में येलो अलर्ट

बिहार के 12 जिलों समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, वैशाली, दरभंगा, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और बिजली गिरने की आशंका के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के 16 जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, अमेठी, प्रयागराज, सहारनपुर, फरुखाबाद, मेरठ, रामपुर, हापुड़, बिजनौर, खेरी, बहराइच, पीलीभीत और बदायूं में आज तेज बारिश होने की संभावना है।

TAGGED:delhiIMD Weather AlertNCRTop_News
Previous Article aanganbadi strike आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, सरकार को दी चेतावनी
Next Article MP High Court अवैध खनन मामले में BJP विधायक की सिफारिश, नाराज जज ने केस से खुद को किया अलग
Lens poster

Popular Posts

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में डीजे की तेज आवाज से तीन हाथी बेकाबू, भगदड़ में चार घायल

अहमदाबाद। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा  के दौरान अहमदाबाद में तीन हाथियों के बेकाबू होने से अफरा…

By Lens News Network

महागठबंधन का सीट बंटवारा अधर में, कांग्रेस का सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का अल्टीमेटम

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बात अधर में लटक गई…

By आवेश तिवारी

छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा का मुद्दा पहुंचा मंत्री गडकरी के पास, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दिया पत्र

रायपुर। रायपुर और दुर्ग जिले की सीमा पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा का मामला परिवहन…

By Lens News

You Might Also Like

NEW HOME LOAN INTEREST RATE
अर्थ

नया घर खरीदने का प्लान है ! जानिए क्या हुआ है बदलाव

By पूनम ऋतु सेन
Anti Naxal Operation
छत्तीसगढ़

अबुझमाड़, बीजापुर के बाद सुकमा और गढ़चिरौली में फोर्स ने नक्सलियों को घेरा, 5 नक्सली मारे गए, 1 जवान शहीद

By Lens News
naxal attack
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों ने की सरेंडर नक्सली के परिवार के सदस्यों की हत्या, कई ग्रामीणों का अपहरण

By Lens News
Kedarnath Landslide
देश

केदारनाथ धाम में फिर हादसा, लैंडस्‍लाइड में दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?