[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – प्रदेश में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
करूर भगदड़ हादसा, CBI ने फिर दर्ज की FIR, विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन को रिटायरमेंट से तीन दिन पहले मिला सेवा विस्‍तार

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: August 28, 2025 10:09 PM
Last updated: August 28, 2025 10:09 PM
Share
Chief Secretary Anurag Jain
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार मिला है। वह 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे, लेकिन रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले गुरुवार को केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय ने उनके कार्यकाल को एक वर्ष और बढ़ाने का आदेश जारी किया। अब वह अगस्त 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जैन को इस सेवा विस्तार के लिए बधाई दी।

मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं। pic.twitter.com/oMjpLNIMsw

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 28, 2025

इससे पहले भी मध्य प्रदेश में कई मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार मिल चुका है। इकबाल सिंह बैंस को नवंबर 2022 में रिटायरमेंट के अंतिम दिन छह महीने का विस्तार दिया गया था।

इसके बाद सितंबर 2023 में उनके विस्तार की अवधि समाप्त होने से पहले वीरा राणा को प्रभारी मुख्य सचिव बनाया गया। राणा को भी तीन सप्ताह पहले छह महीने का विस्तार मिला। सितंबर 2024 में राणा का कार्यकाल खत्म होने के दिन ही अनुराग जैन को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया और अब उन्हें रिटायरमेंट से ठीक पहले एक साल का विस्तार दिया गया है।

अनुराग जैन को उन अधिकारियों में गिना जाता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजदीकी से काम किया है। वह पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और प्रशासनिक हलकों में उन्हें प्रधानमंत्री के भरोसेमंद अधिकारी के रूप में देखा जाता है। उनके सेवा विस्तार की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।

चर्चा है कि यदि विस्तार नहीं मिलता, तो उनके अनुभव का उपयोग केंद्र सरकार में किसी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए किया जा सकता था। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ही जैन के सेवा विस्तार के लिए प्रस्ताव रखा और इस दिशा में पहल की।

TAGGED:Anurag JainMohan YadavMP Chief SecretaryTop_News
Previous Article PM MODI Black money was always welcome, thanks for acknowledging it
Next Article Mohan Bhagwat 75 की उम्र में रिटायरमेंट वाले बयान पर RSS चीफ मोहन भागवत बोले-‘…मैंने कभी नहीं कहा’
Lens poster

Popular Posts

राष्ट्रपति से सम्‍मानित महिला आईएएस को बीजेपी नेता ने कहा पाकिस्‍तानी, जवाब मिला-मेरा काम बोलता है…

द लेंस डेस्‍क। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक विवाद ने तब तूल पकड़ा जब भारतीय…

By अरुण पांडेय

गुजरात से निकला संदेश

चौसठ साल बाद गुजरात में हुए पार्टी के अधिवेशन में कांग्रेस ने जहां सरदार पटेल…

By Editorial Board

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ED के बयान पर दी प्रतिक्रिया, साथ में ED को लेकर दो फोटो भी की पोस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व सीएम भपेश बघेल के…

By नितिन मिश्रा

You Might Also Like

Law Officer Matter
देश

छेड़छाड़ और अपहरण के आरोपी को हरियाणा सरकार ने बना दिया लॉ ऑफिसर

By आवेश तिवारी
Children at Chhattisgarh Congress's protest
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बच्चे, तापमान था 43 डिग्री

By नितिन मिश्रा
MAHUA MOITRA WEDDING
देश

पिनाकी मिश्रा से महुआ मोइत्रा ने रचाया ब्याह

By पूनम ऋतु सेन
Operation Sindoor
देश

ऑपरेशन सिंदूर : 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में लगे महज 25 मिनट

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?