[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन बनाए गए BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
सरोकार

आज का बिहार और रेणु की यादें

अपूर्व गर्ग
अपूर्व गर्ग
Byअपूर्व गर्ग
स्वतंत्र लेखक
स्वतंत्र लेखक
Follow:
- स्वतंत्र लेखक
Published: August 23, 2025 1:50 PM
Last updated: September 4, 2025 2:53 PM
Share
bihar flood
SHARE

वैसे टीवी देखता नहीं, कहीं बैठा हूं देख रहा हूं, पटना में राशन डीलरों पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। गनीमत इस बार लाठियां वैसी न बरसीं, जैसे कुछ समय पहले पानी की बौछारों के साथ बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अनियमितताओं-धांधली पर विरोध प्रकट करते छात्रों पर बरसी थीं।

बिहार में कानून व्यवस्था के सवाल पर भी लगातार प्रदर्शन होते रहे, वहीं दूसरी तरफ पहले बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवकों संघ को भी जूझते देखा। बिहार से बाढ़ पीड़ितों की भी ख़बरें हैं पर उनकी पीड़ा कैसी है ? कितनी है ? कितनी तबाही ? किस हाल में है ये बताने वाला आज कोई संवेदनशील सन्देश वाहक मुझे नहीं दीखता!

एक तरफ बाढ़ और बारिश की मार दूसरी तरफ देश और दुनिया का बड़ा सवाल बिहार से उठा कि लाखों मतदाता SIR से बाहर हो जायेंगे। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और अंततः सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए मरहम लगाया। ये कौन लोग थे, जो बाहर हो सकते थे ? ये पूरा मामला क्या था ?

क्यों नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूरे एक पखवाड़े बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और “वोट चोरी” के खिलाफ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करनी पड़ रही ?

फणीश्वरनाथ रेणु, उपन्यासकार-कथाकार

जिन मतदाताओं का नाम नहीं था या जिन्हें मृत घोषित किया गया उनसे यू – ट्यूब के पत्रकारों और मीडिया के एक छोटे हिस्से को छोड़कर कितने लोग उनकी सुध लेने पहुंचे ? आज बिहार में बहुत कुछ घट रहा है, पर उस संदेश को लाने वाले संदेश वाहक और डाकिये कहां गुम हो गए ?

हम कॉर्पोरेट मीडिया को भूल भी जाएं, तो ये दिनकर, राहुल सांकृत्यायन ,नागार्जुन और फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ के बिहार से ये सवाल बनता है कि कहां गए वो साहित्यकार कवि जिनके शब्दों में बिहार का प्रेम, पीड़ा और मुद्दे कुछ ऐसे झलकते ,चमकते कि पूरा देश उसे पढ़ता, समझता और साथ खड़ा होता।

जब आज बिहार में बाढ़ आई है, तो बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए उनके बीच खड़े होकर ,रहकर कोई डाक आती दीख रही है क्या ?

इसी बिहार के धरती पुत्र रेणु ने पीड़ितों के दर्द को जिस तरह ‘ऋणजल-धनजल’ में लिखा वो रिपोर्ट वो वृत्तांत हर बारिश ,हर बाढ़ में सामने आ जाती है। 1975 की बाढ़ के बीच रेणु जी ने ‘ कुत्ते की आवाज़ ‘ ,’ जो बोले सो निहाल ‘ , ‘ पंछी की लाश ‘ , ‘कलाकारों की रिलीफ पार्टी ‘ , ‘ मानुष बने रहो ‘ के साथ बाढ़ का पल -पल का जो विवरण दिया, वो बाढ़ग्रस्त बिहार की तस्वीर ही नहीं ,ऐतिहासिक रिपोर्ट ही नहीं एक अहम् दस्तावेज है।

लिखते हैं – ” पानी बढ़ता जा रहा है, लेकिन , अब डर नहीं लग रहा। अब काहे का डर ?….दिन में सुवर के बच्चे जिस तरह डूबते बहते हुए मर रहे थे, उसी तरह मरने को तैयार हूं। किन्तु , चिचियाऊंगा नहीं उनकी तरह। मृत्यु की वंदना जाता हुआ मरूंगा …”

” दिल्ली के समाचार के बाढ़ , पटना के फतुहा ‘कैंप केंद्र ‘ से एक आवश्यक सूचना प्रसारित की जा रही है, आज किसी पेशेवर अनाउंसर की आवाज़ है —

भीषण बाढ़ के कारण , पटना नगर में पानी की आपूर्ति में बाधा पड़ गई है, अतः पेयजल का भीषण अभाव हो गया है …नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार के पानी को भी पंद्रह मिनट तक उबालने के बाढ़ काम में ला सकते हैं …

किसी भी तरह के पानी का मतलब हुआ कि बाढ़ के पानी को भी पंद्रह मिनट तक उबालकर [छानकर नहीं ] पी सकते हैं ? …मैंने अपने कमरे के कोने में बैठे देवता से कहा –‘ अब इस शहर के सभी नागरिक ”परमहंस ” हो जायेंगे …तुमने कहा है न जिस दिन नाले के गंदे पानी और गंगा जल में कोई भेद नहीं मानोगे …लेकिन मैं परमहंस नहीं होना चाहता। दया करके मेरे ‘टैप’ को ‘ठप्प ‘ मत करना। ”

” यों पटना शहर भी बीमार ही है। इसके एक बांह में हैजे की सुईं का और दूसरी में टाइफाइड के टीके का घाव हो गया है। पेट में ‘टेप ‘ करके जलोदर का पानी निकाला जा रहा है। आँखें जो कंजंक्टिवाइटिस [जोय बांग्ला]– से लाल हुई थीं , तरह -तरह की नकली दवाओं के प्रयोग के कारण क्षीणज्योति हो गयी हैं।

कान तो एकदम चौपट ही समझिये –हियरिंग ऐड से भी कोई फायदा नहीं . बस , ‘आयरन लंग्स ‘ अर्थात रिलीफ की सांस के भरोसे अस्पताल के बेड पर पड़ा हुआ किसी तरह ‘हुक -हुक ‘ कर जी रहा है। ” ॐ सर्वविघ्नानुत्सराय हुं फट स्वाह ..”

इसी तरह 1966 के सूखे और अकाल पर रेणु ने अहसास करवाया भूख क्या है , बिहार कहाँ खड़ा है ? और हिन्दुस्तान की असली तस्वीर क्या है ?

रेणु की ये रिपोर्ट्स और साहित्य ही नहीं उनके संघर्ष ,आंदोलन और नेपाल क्रांति में शामिल होने की यादें अमर रहेंगी। राणाशाही के खिलाफ कोइराला के साथ उनके संघर्ष ‘नेपाली क्रांति कथा ‘ में दर्ज़ हैं। न जाने कितने किसान आंदोलनों में उन्होंने हिस्सा लिया ,जेल गए।

इसलिए रेणु सिर्फ एक महान लेखक ही नहीं ,सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता ,सेनानी और उस दौर में ‘सम्पूर्ण क्रांति ‘ पर साफ़ समझ – दूर दृष्टि रखने वाले बुद्धिजीवी थे। इसे ‘मैला आँचल ‘ परती-परिकथा ‘ में सहज तौर पर महसूस किया जा सकता है।

रेणु के पात्र आज भी बिहार में जब दर्द झेल रहे ,जूझ रहे तो लगता है आज के बिहार के लिए रेणु कितने ज़रूरी हैं। जरूरत है, आज रेणु जैसे महान संदेश वाहक की जिनके हर शब्द पीड़ा ,यातना और मजबूरी का वैसा ही वर्णन लेकर निकलते और झकझोर जाते ।आज भी रेणु का साहित्य उतना ही प्रासंगिक है जितना तब था।

आज अगर रेणु बिहार में होते, तो जो देखते ,सोचते ,बोलते वही लिखते। बाढ़ पीड़ितों के साथ होते ,छात्रों के साथ,किसानों के साथ और वोट से कोई वंचित न हो इस बात के लिए प्रतिबद्ध रहते। रेणु की कलम ही नहीं चलती रही परिवर्तन के लिए उनकी मुट्ठियां भी उतनी ही तनती रही है। इसलिए, आज जब बिहार की तरफ नजर उठती है, तो रेणु बार -बार याद आते हैं।

  • लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं

इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं और जरूरी नहीं कि वे Thelens.in के संपादकीय नजरिए से मेल खाते हों।

यह भी देखें : आईआईटी, एमबीए, यूपीएससी, पीएससी परीक्षा में जुटे नौजवान गौर करें

TAGGED:bihar floodPhanishwar Nath RenuSIRTop_News
Byअपूर्व गर्ग
स्वतंत्र लेखक
Follow:
स्वतंत्र लेखक
Previous Article Dharamsthala mass murder धर्मस्थला ‘सामूहिक हत्याकांड’: एसआईटी ने ‘बलात्कार और शव दफनाने’ का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता को गिरफ्तार किया
Next Article MP Congress Politics कमलनाथ सरकार के पतन के लिए कौन-था जिम्मेदार? पांच साल बाद दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज खुलासा
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

ASI के बेटे बहु ने युवक की हत्या कर शूटकेस में सीमेंट से किया पैक, दिल्ली से रायपुर लाए गए आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर में यूपी के मेरठ जैसी वारदात हुई है। इस घटना को रिटायर्ड…

By Lens News

पीएम मोदी को सीएम साय ने बताया – बस्तर में डर नहीं, डिजिटल बदलाव, नक्सल ऑपरेशन की कामयाबी की रिपोर्ट भी दी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र…

By Lens News

अमेरिका में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी सवार की गयीं जानें

Helicopter crash: अमेरिका के मिनेसोटा के टविन सिटीज़ में बीते रात एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

देशभर में कुत्तों का आतंक,नोएडा में हर दिन औसतन 500 लोग ले रहे एंटी-रेबीज इंजेक्शन
सेहत-लाइफस्‍टाइल

देशभर में आवारा कुत्तों का आतंक, नोएडा में हर दिन औसतन 500 लोग ले रहे एंटी-रेबीज इंजेक्शन

By पूनम ऋतु सेन
KBC
देश

KBC में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका के आने से क्‍यों हो रहा विवाद?

By अरुण पांडेय
DRDO air defense system
देश

DRDO ने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का किया सफल परीक्षण

By पूनम ऋतु सेन
election commission meeting
देश

निर्वाचन आयोग 10 सितंबर को देश भर के कार्यकारी अधिकारियों की बैठक करेगा आयोजित

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?