लेंस डेस्क। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आज सुबह एक दुखद हादसा हुआ। सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन की बस कदवा से बसंतगढ़ जाते समय 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन जवानों की जान चली गई और 15 घायल हो गए। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सुबह करीब 10:30 बजे एक दुखद हादसा हुआ। कदवा से बसंतगढ़ की ओर जा रही सीआरपीएफ की एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस बस में 18 जवान सवार थे। हादसे में दो जवानों की जान चली गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत हेलीकॉप्टर के जरिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 8 जवानों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है, जबकि बाकी का उपचार बसंतगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो स्थिति पर नजर रख रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए, और स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव सहायता दी जा रही है।
हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में तकनीकी खराबी या सड़क की खराब स्थिति इसका कारण हो सकती है। बसंतगढ़ के एएसपी संदीप भट और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने घटना की पुष्टि की है। जांच जारी है।