[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
बिजली निजीकरण के खिलाफ इंजीनियर्स फेडरेशन ने कसी कमर, विधेयक वापस वापस लेने की मांग
आइसलैंड में तीन मच्‍छरों का मिलना, जलवायु परिवर्तन का कितना बड़ा संकेत है?
NEET PG 2025 काउंसलिंग में बदलाव,चॉइस भरने की आखिरी तारीख बढ़ी
अस्पताल के बाहर कचरे डिब्बे के पास 5-6 माह का भ्रूण मिला, पुलिस कर रही CCTV से जांच
अब हर टेक कंपनी को माननी होंगी Do No Harm गाइडलाइंस, भारत सरकार का फैसला
क्रेशर संचालक की गुंडागर्दी, डीजल-पेट्रोल चोरी के शक में दो युवकों पाइप-रस्‍सी से बांधकर पिटाई
एयर इंडिया प्‍लेन हादसे के लिए पायलट जिम्‍मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा…‘1937 में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए गए’  
डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?
दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम की खराबी से 300 उड़ानें लेट, GPS स्पूफिंग से पायलट परेशान
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कैसी दिखती है बीजापुर में मिली ‘प्लेको फिश’, बस्तर की जैव विविधता के लिए खतरे की घंटी! देखिए वीडियो

बप्पी राय
बप्पी राय
Byबप्पी राय
Follow:
Published: July 30, 2025 4:29 PM
Last updated: July 30, 2025 6:20 PM
Share
Pleco fish
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम विकासखंड के अर्जुनल्ली गांव में चिंतावागु नाले से एक अजीबोगरीब मछली मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया है। सक्शन जैसे मुंह और बाघ जैसी धारियों वाली इस मछली की पहचान ‘प्लेको फिश’ (Plecostomus) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है।

विशेष कोरम, दिलीप यालम, यालम धर्मेया, गणेश जव्वा और वीरेंद्र गोटे जब नाले में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे, तब यह विदेशी मछली उसमें फंस गई। पहले तो ग्रामीणों ने इसे किसी असामान्य स्थानीय प्रजाति का हिस्सा माना, लेकिन इसकी बनावट और कठोर त्वचा को देखकर वे हैरान रह गए।

प्लेको फिश को आमतौर पर एक्वेरियम में काई और गंदगी साफ करने के लिए रखा जाता है। इसके निचले हिस्से में सक्शन जैसा मुंह होता है, जिससे यह चट्टानों और सतहों से चिपककर भोजन ग्रहण करती है। इसकी त्वचा बहुत कठोर होती है, जिसके कारण इसे मारना या पकड़ना आसान नहीं होता।

स्थानीय जलजीवों के लिए बड़ा खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, प्लेको फिश एक आक्रामक प्रजाति है। यह देशी मछलियों के अंडे और उनके भोजन को नष्ट कर देती है, जिससे स्थानीय जैव विविधता पर खतरा मंडराता है। साथ ही, इसके प्राकृतिक शिकारी बहुत कम हैं, जिसके कारण यह तेजी से फैलती है और जलस्रोतों में संतुलन बिगाड़ देती है।

इस मछली की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हालांकि इसका अनोखा रूप लोगों को आकर्षित कर रहा है, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह मछली पर्यावरण के लिए एक ‘खूबसूरत खतरा’ साबित हो सकती है।

TAGGED:bijapurChhattisgarhPleco fishTop_News
Previous Article LDF वृंदा करात का सवाल : क्या छत्तीसगढ़ में बजरंग दल और RSS को कानून हाथ में लेकर हिंसा करने की छूट है?
Next Article Big News Big News : भारत पर ट्रंप ने थोप दिया 25% टैरिफ, एक अगस्‍त से लागू, साथ में जुर्माना भी
Lens poster

Popular Posts

स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में छत्तीसगढ़ के सात शहरों को मिला पुरस्कार

रायपुर। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को आयोजित एक भव्य समारोह में छत्तीसगढ़…

By पूनम ऋतु सेन

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद पर ट्रंप की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम, ट्रम्प ने कहा – भारत पाकिस्तान संघर्ष की दिलाई याद

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे हिंसक सीमा विवाद को रोकने के लिए एक…

By पूनम ऋतु सेन

पीएम मोदी और RSS से जुड़ा कार्टून हटाने पर हेमंत मालवीय सहमत, सुप्रीम कोर्ट ने बताया असम्मानजनक

नई दिल्ली। पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक विवादित कार्टून मामले…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

MOJO Mashroom Farm Case
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बंधुआ मजदूर कांड में अब तक FIR नहीं, आखिर संचालक पर किसकी मेहरबानी?

By नितिन मिश्रा
Chaitanya Baghel
छत्तीसगढ़

वारंटी फिर भी गिरफ्तारी नहीं!

By नितिन मिश्रा
CM Sai
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

By Lens News
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में लगी आग, राहत बचाव में जुटा दमकल

By Amandeep Singh

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?