[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
बिजली निजीकरण के खिलाफ इंजीनियर्स फेडरेशन ने कसी कमर, विधेयक वापस वापस लेने की मांग
आइसलैंड में तीन मच्‍छरों का मिलना, जलवायु परिवर्तन का कितना बड़ा संकेत है?
NEET PG 2025 काउंसलिंग में बदलाव,चॉइस भरने की आखिरी तारीख बढ़ी
अस्पताल के बाहर कचरे डिब्बे के पास 5-6 माह का भ्रूण मिला, पुलिस कर रही CCTV से जांच
अब हर टेक कंपनी को माननी होंगी Do No Harm गाइडलाइंस, भारत सरकार का फैसला
क्रेशर संचालक की गुंडागर्दी, डीजल-पेट्रोल चोरी के शक में दो युवकों पाइप-रस्‍सी से बांधकर पिटाई
एयर इंडिया प्‍लेन हादसे के लिए पायलट जिम्‍मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा…‘1937 में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए गए’  
डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?
दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम की खराबी से 300 उड़ानें लेट, GPS स्पूफिंग से पायलट परेशान
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से जुड़े दस सवाल

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: July 23, 2025 1:07 PM
Last updated: July 23, 2025 8:04 PM
Share
Jagdeep Dhankhar
Jagdeep Dhankhar
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के अचानक इस्तीफे ने देश के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। कई सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब न मीडिया के पास है न ही विपक्ष के पास। उनके इस्तीफे को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। यहाँ उनके इस्तीफे से जुड़े दस अनुत्तरित सवालों की सूची दी गई है, जो अभी भी चर्चा और अटकलों का विषय बने हुए हैं:

1- क्या जगदीप धनखड़ का स्वास्थ्य ही उनके इस्तीफे की एकमात्र वजह थी?

धनखड़ ने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया, विशेष रूप से मार्च 2025 में उनकी एंजियोप्लास्टी और हाल की स्वास्थ्य समस्याओं का उल्लेख किया। लेकिन संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की अति सक्रियता और अगले दिन का कार्यक्रम तय करने के बाद अचानक इस्तीफा देन संदेहास्पद लग रहा है।

2- क्या सरकार के साथ जगदीप धनखड़ के कोई मतभेद थे?

धनखड़ ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को बिना सरकार को सूचित किए स्वीकार किया, जिससे सत्ताधारी दल के नाराज होने की सूचना मिल रही। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यादव के खिलाफ महाभियोग के लंबित होने की बात भी कही। क्या यह उनकी विदाई का कारण बना?

3- क्या किसान मुद्दों पर उनकी मुखरता भारी पड़ी?

धनखड़ ने सार्वजनिक मंचों पर किसानों के मुद्दे उठाए थे, जिससे सरकार के कुछ नेताओं में नाराजगी थी।वह कई बार भाजपा की लाइन से बाहर जाकर किसानों के मुद्दे उठा रहे हैं। क्या उनकी यह सक्रियता उनके इस्तीफे का एक कारण थी?

4- क्या सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका पर उनकी टिप्पणियों का दबाव था?

धनखड़ ने “न्यायिक अतिरेक” और राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) को रद्द करने की सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई की आलोचना की थी। क्या इन टिप्पणियों ने उनके खिलाफ दबाव बनाया?

5- क्या इस्तीफे की टाइमिंग संसद सत्र से जुड़ी थी?

धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन संसद में हिस्सा लिया, लेकिन उसी रात इस्तीफा दे दिया। क्या सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष की बिना रोक टिक ऑपरेशन सिंदूर पर बोलने देने के उनके फैसले से भाजपा नाराज थी?

6- क्या यह बीजेपी की आंतरिक राजनीति का परिणाम था?

कुछ अटकलें हैं कि धनखड़ का इस्तीफा बीजेपी के भीतर सत्ता समीकरणों को संतुलित करने या किसी सहयोगी दल को समायोजित करने का प्रयास हो सकता है। क्या यह सही है?

7- क्या धनखड़ का इस्तीफा RSS के 75 साल के नियम का प्रभाव था?

धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान से जुड़ा हो सकता है, जिसमें 75 साल की उम्र के बाद नेताओं को पद छोड़ने के लिए कहा जाता है। जबकि धनखड़ 74 साल के हैं?

8-क्या विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की धमकी ने दबाव बनाया?

विपक्ष ने धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही थी। क्या इस धमकी ने उनके इस्तीफे को प्रेरित किया, या यह केवल संयोग था?

9- क्या बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को समायोजित करने की योजना है?

कुछ खबरों और अटकलों में दावा किया गया कि धनखड़ का इस्तीफा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडी(यू)के नेता को उपराष्ट्रपति बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। उप सभापति हरिवंश राष्ट्रपति से।मुलाकात भी कर चुके हैं। क्या यह केवल अनुमान है या इसमें सच्चाई है?

10- क्या धनखड़ की विदाई 2029 के लिए राजनीतिक मोर्चेबंदी की और जातीय आधारित समुदायों को समायोजित करने का हिस्सा है?
कुछ विश्लेषकों का मानना है कि धनखड़ का इस्तीफा 2029 के आम चुनावों के लिए बीजेपी की रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिसमें जाट समुदाय या अन्य क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश हो। क्या यह दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है?

11- क्या धनखड़ ने संसद को चलाने की कार्रवाई में भाजपा की रणनीति को ध्वस्त कर दिया था?

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ सत्ता पक्ष द्वारा प्रस्तुत महाभियोग प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा लंबित रखा गया जबकि राज्यसभा में धनखड़ ने विपक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार कर उसे सेक्रेट्री को सौंप दिया।

यकीनन महाभियोग के इस प्रस्ताव को धनखड़ खुद हैंडल करना चाहते थे जबकि यह प्रस्ताव बीजेपी की राजनीति का हिस्सा था जिसे वह अपने तरीकों से हैंडल करना चाहती थी।

TAGGED:Jagdeep DhankharTop_NewsVICE PRESIDENT
Previous Article Parliament session सदन में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित
Next Article BJP leader duped छत्तीसगढ़ में RSS पदाधिकारी बताकर भाजपा नेता से 41 लाख की ठगी, खनिज निगम का चेयरमैन बनाने मांगे थे 3 करोड़
Lens poster

Popular Posts

नॉर्वे चेस 2025: मैग्नस कार्लसन ने जीता सातवां खिताब, भारतीय खिलाड़ी गुकेश तीसरे स्थान पर

स्पोर्ट्स डेस्क। नॉर्वे के स्टावेंजर शहर में 26 मई से 7 जून 2025 तक चला…

By The Lens Desk

जानिए, छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में क्या कहा ?

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंची, जहां वो विधानसभा के रजत जयंती…

By Amandeep Singh

छत्तीसगढ़ में बीएड सहायक शिक्षकों को मिली दोबारा नौकरी, कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में B.ed सहायक शिक्षकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। 2621 B.ed…

By Lens News

You Might Also Like

Arrest of a Nun in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी पर देश की सियायत गर्म, जेल में दोनों से मिलने के बाद INDIA का दल CM से मिला

By दानिश अनवर
MAHUA MOITRA
देश

महुआ मोइत्रा का छत्तीसगढ़ पुलिस पर बड़ा हमला, FIR पर बोला- ‘मूर्खों को मुहावरे समझ नहीं आते’

By Lens News Network
देश

मुंबई में घर पहुंची पुलिस तो कुणाल ने फिर कर दी कॉमेडी

By अरुण पांडेय
Justice Gavai
देश

“संविधान सिर्फ एक शासकीय दस्तावेज नहीं”, CJI गवई ने ऐसा क्‍यों कहा ?

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?