[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन बनाए गए BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

बिना छात्रों और फर्जी फैकल्टी के दम पर बाबाओं और धर्मगुरुओं ने खोल दिए मेडिकल कॉलेज

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: July 5, 2025 5:02 PM
Last updated: July 6, 2025 11:23 AM
Share
Medical College Corruption Case
SHARE

नई दिल्ली। यह बात सुनने में अजीब लग सकती है, लेकिन यह सच है कि रिश्वतखोरी के दम पर मेडिकल कॉलेजों की मान्यता लेने वालों में धर्मगुरुओं का बोलबाला है। सीबीआई की छापेमारी में अब तक कम से कम तीन धर्मगुरुओं को घेरे में लिया गया है।

खबर में खास
डॉक्टरों की फैक्ट्री में बाबाओं का खेलधर्मार्थ चलाए जा रहे मेडिकल कॉलेजों पर भी घेरा

गौरतलब है कि सीबीआई ने देशभर के 40 मेडिकल कॉलेजों पर छापेमारी की है, जिसके तहत 36 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 11 अधिकारी शामिल हैं। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, यह घोटाला 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।

डॉक्टरों की फैक्ट्री में बाबाओं का खेल

सीबीआई की कार्रवाई में जिन बाबाओं के नाम सामने आए हैं, उनमें गुजरात के कलोल में स्थित स्वामीनारायण मेडिकल कॉलेज के स्वामी भक्तवत्सलदासजी, छत्तीसगढ़ के आध्यात्मिक नेता रविशंकर महाराज और रायपुर के रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के रावतपुरा सरकार शामिल हैं।

गुजराती बाबा के खिलाफ भी एफआईआर

द लेंस की तहकीकात में पाया गया है कि गुजरात के स्वामीनारायण मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट स्वामी भक्तवत्सलदास दरअसल स्वामी प्रेमस्वरूपदास के शिष्य हैं। प्रेमस्वरूप पहले भुज स्थित स्वामीनारायण मंदिर के महंत थे, फिर वे कलोल आ गए और वहां पिछले 20 वर्षों में बीएड से लेकर एमबीबीएस तक की पढ़ाई वाले कॉलेज खोल दिए। सीबीआई का मानना है कि भक्तवत्सलदास ने अधिकारियों को रिश्वत देकर फर्जी मरीजों और भूतिया फैकल्टी के माध्यम से मान्यता हासिल करने की कोशिश की थी।

रविशंकर महाराज पर भी कार्रवाई

इस मामले में सीबीआई के हत्थे चढ़ा दूसरा नाम रविशंकर महाराज का है, जिन्हें रावतपुरा सरकार के नाम से भी जाना जाता है। बुंदेलखंड में इन्हें रावतपुरा सरकार कहा जाता है। इन्होंने शिक्षण संस्थाओं का जाल बिछा रखा है। सीबीआई की छापेमारी में इनका छत्तीसगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज शीर्ष सूची में है, जिसने रिश्वतखोरी के बदले मान्यता लेने की कोशिश की। इनकी जल्द गिरफ्तारी की संभावना है। रविशंकर महाराज बुंदेलखंड के एक प्रसिद्ध संत हैं। उनका जन्म 1968 में टीकमगढ़ जिले के छिपरी गांव में हुआ था। 17 वर्ष की आयु में उन्होंने रावतपुरा में एक आश्रम स्थापित करने का संकल्प लिया और 1991 में एक यज्ञ के बाद आध्यात्मिक, धार्मिक और मानवीय गतिविधियों की शुरुआत की।

धर्मार्थ चलाए जा रहे मेडिकल कॉलेजों पर भी घेरा

आंध्र प्रदेश के एक निजी मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक पादरी का नाम भी एफआईआर में शामिल है। कई धर्मार्थ मेडिकल कॉलेजों से जुड़े लोग भी घेरे में आए हैं। श्रीवेंकट निदेशक, गायत्री मेडिकल कॉलेज-विशाखापत्तनम और जोसफ कोमारेड्डी, फादर कोलंबो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वारंगल के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं।

उच्च शिक्षण संस्थानों में सुनियोजित रैकेट की बदौलत मान्यता

जांच से पता चला है कि एनएमसी के आईटी और यूजी-पीजी बोर्ड के भीतर एक सुनियोजित रैकेट चल रहा है, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की मिलीभगत है। मोटी रिश्वत के बदले कई निजी मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई, जबकि उनमें कई खामियां थीं।

TAGGED:CBIinvestigationMedical College Corruption Casethe lens special storyTop_News
Previous Article Tamnar villagers Protest जंगल बचाने के लिए लड़ रहा तमनार, कोल ब्लॉक के निशाने पर 56 गांव
Next Article protest against liquor shop पूर्व विधायक ने अपनी ही सरकार के इस फैसले पर क्यों उठाए सवाल?
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अर्बन नक्सलिज्म को नजरअंदाज किया : पीएम मोदी

नई दिल्ली। "ग्यारह साल पहले देश के करीब 125 जिले माओवादी आतंक से प्रभावित थे।…

By अरुण पांडेय

पैंसठ साल पुरानी सिंधु जल संधि स्‍थगित, 80 फीसदी अतिरिक्‍त पानी का क्‍या करेगा भारत ?

सिंधु जल संधि: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के एक दिन…

By अरुण पांडेय

कोयला घोटाला: सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रदेश से बाहर रहने की शर्त पर मिली जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेव्ही घोटाला मामले में  सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत…

By Lens News

You Might Also Like

Gold Loan Ghotala
छत्तीसगढ़

इंडियन ओवरसीज बैंक के गोल्ड लोन घोटाले पर चालान पेश, बैंक मैनेजर और उसकी टीम ने 17 लोगों के नाम से लोन लेकर शेयर और क्रिप्टो में किया था निवेश

By Lens News
donald trump india visit
दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?

By अरुण पांडेय
Tejashwi Yadav
बिहार

243 सीटों पर तेजस्वी के चुनाव लड़ने के ऐलान से बिहार की राजनीति में खलबली

By Lens News Network
Phalodi road accident
देश

किस जज ने कॉर्पोरेट की लगाई थी सिफारिश, जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?