[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी का नीतीश पर निशाना, आवास के पास गोलीबारी पर उठाए सवाल

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: June 19, 2025 7:39 PM
Last updated: June 19, 2025 7:59 PM
Share
Tejashwi Yadav
SHARE

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने अपने आवास के पास हुई गोलीबारी की घटना को गंभीर बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गोलीबारी या तो हुई या फिर जानबूझकर करवाई गई, जिससे राज्य में अराजकता का माहौल बनाया जा सके। नीतीश जी कानून बनाते हैं और AK-47 वालों को छोड़ देते हैं, वे अपराधियों का समर्थन करते हैं।

मीडिया खबरों के अनुसार तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि ऐसी घटनाएं आम लोगों के साथ-साथ नेताओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती हैं। राजद नेता ने नीतीश कुमार से जवाब मांगा कि आखिर उनकी सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में क्यों नाकाम हो रही है।

इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने भी नीतीश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। तेजस्वी के बयान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है, और कानून-व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ दल की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में जोर-शोर से उठाएंगे और बिहार की जनता को सरकार की विफलताओं से अवगत कराएंगे।

TAGGED:bihar politicLatest_NewsNitish KumarTejashwi Yadav
Previous Article sextoshern दुर्ग में पति- पत्नी का भांडा फूटा, कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, वसूली के पैसे से लग्जरी लाइफ स्टाइल
Next Article Air India एयर इंडिया के जहाज क्वालिटी टेस्ट में पास, फिर भी उड़ानों में 15 फीसदी कटौती का ऐलान
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में अश्लील गाना और कंटेट बनाने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, थाने में 32 कलाकारों के खिलाफ नामजद शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अश्लील कंटेट और गाना बनाने वालों के खिलाफ छत्तीससगढ़ी समाज का गुस्सा…

By Lens News

छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन के शिलापट्ट पर नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं, कांग्रेस ने उठाये सवाल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को…

By पूनम ऋतु सेन

सरकार ने कैदियों का कराया गंगा जल से स्‍नान, गृहमंत्री ने कहा – ‘आध्यात्मिक और मानसिक शुद्धि का मिला अवसर’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 33 जेलों में मंगलवार को सजायाफ्ता कैदियों को महाकुंभ से लाए गए…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Vice President of India
देश

चंद्रचूड़, आरिफ, हरिवंश, मनोज या फिर नीतीश कौन बनेगा अगला उपराष्ट्रपति

By आवेश तिवारी
Anti Naxal Operation
छत्तीसगढ़

माओवादियों की आधी लीडरशिप खत्म

By दानिश अनवर
अन्‍य राज्‍य

दादरा नगर हवेली के पंचायत चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत, कांग्रेसियों के 80 फ़ीसदी नामांकन खारिज

By आवेश तिवारी
RSS
देश

मोहन भागवत ने राष्ट्रीयता का अर्थ हिन्दू बताया

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?