[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन बनाए गए BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
नए विधानसभा भवन में कांग्रेस के बहिष्कार से सदन की शुरुआत
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

‘मरीन ड्राइव’ के लिए घराें पर बुलडोजर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: June 15, 2025 6:59 PM
Last updated: June 16, 2025 8:13 PM
Share
Marine Drive
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़  रायगढ़ में ‘मरीन ड्राइव’ के लिए उजड़ती बस्ती को लेकर दूसरे दिन भी लोगों ने प्रदर्शन किया। रायगढ़ के जेलपारा मोहल्ले में मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट के लिए घरों पर दूसरे दिन बुलडोजर चलने के दौरान लोग स्थानीय विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विरोध करते रहे, लेकिन प्रशासन का हथौड़ा नहीं रुका। नगर निगम से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाई लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं हुआ।

शुक्रवार रात से लोग कलेक्टर, महापौर से लेकर रायगढ़ के स्थानीय विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर पहुंचे और घरों को गिरने से रोकने की मांग करते रहे, लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं हुआ। दो दिन से मीडिया ओपी चौधरी से बात करने की कोशिश करता रहा, लेकिन वे कुछ भी कहनें को तैयार नहीं हुए। हालांकि शनिवार को मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क आवास देने का वादा किया है, लेकिन इसके बाद भी स्थानीय लोग प्रशासन से खुश नहीं दिख रहे। उनके आक्रोश को देखा जा सकता है।

दरअसल, जेलपारा में शुक्रवार रात कलेक्टर बंगले का घेराव और आश्वासनों के बावजूद, महज 12 घंटे की नोटिस में घर ढहा दिए गए। रायगढ़ नगर निगम केलो नदी के किनारे मरीन ड्राइव बना रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी हो चुका है। लेकिन,  जेलपारा के निवासियों, कांग्रेस पार्षदों और कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया। निवासियों का कहना है कि उन्हें बिना उचित पुनर्वास के उजाड़ा जा रहा है। फिर भी, प्रशासन ने उनकी एक न सुनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

शुक्रवार रात जेलपारा की महिलाओं ने कलेक्टर बंगले का घेराव किया था। नगर निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अभी तोड़फोड़ नहीं होगी। लेकिन, महज 12 घंटे की नोटिस के साथ घर ढहा दिए गए। निवासियों ने हाईकोर्ट में स्टे ऑर्डर के लिए जाने का फैसला किया था लेकिन सोमवार को कोर्ट खुलने से पहले ही बुलडोजर चल गया।

प्रगति नगर कयाघाट मोहल्ले में नगर निगम के तोड़फोड़ के बीच दूसरी दिन भी विरोध होता रहा है। रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुहल्ले वासियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ का विरोध किया। पुलिस और निगम कर्मचारियों से बहस भी हुई। लेकिन, इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विरोध करने वाले स्थानीय लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को ही प्रदेश कांग्रेस ने 8 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।  इसमें खरसिया विधायक विधायक उमेश पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया,  लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार,  सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े  और बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे  शामिल हैं। इनके अलावा इस कमेटी में रायगढ़ जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, रायगढ़ जिला कांग्रेस शहर अनिल शुक्ला के अलावा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को मुद्दा बना दिया है और अब लगातार मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर इस मुद्दे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

रविवार की सुबह कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, अनिल शुक्ला समेत कई नेता व कार्यकर्ता कयाघाट मोहल्ला पहुंचे जहां पूर्व योजनानुसार नगर निगम द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही थी।

इस इलाके में यह पहली बार नहीं हुआ है। नालंदा परिसर निर्माण के लिए मरीन ड्राइव के पास 5 घर सुबह 4 बजे तोड़े गए थे। जेलपारा में भी भारी विरोध और झड़पों के बावजूद, पुलिस बल के सहारे कई मकानों को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि यह अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई है।

TAGGED:ChhattisgarhTop_News
Previous Article Land Mafia जमीन रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा रोकने सरकार ने बनाए नियम, लेकिन भू-माफियाओं ने 3 मरे हुए लोगों के नाम पर ही कर डाला फर्जीवाड़ा
Next Article Pune Accident महाराष्ट्र के इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 2 की मौत, 30 पर्यटकों के लापता होने की आशंका
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

उत्तराखंड में फिर बादल फटा, इस बार थराली में तबाही, दो लापता, एक की मौत की खबर

देहरादून। उत्तराखंड के धराली में बादल फटने के कुछ हफ्तों बाद ही शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी…

By अरुण पांडेय

भारत : बड़े विमान हादसों पर एक नजर

लेंस डेस्क। अहमदाबाद में 12 जून को लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया…

By The Lens Desk

पाकिस्तान में उग्रवादियों ने हाईजैक की ट्रेन, 6 सुरक्षाबलों को मारने का दावा,  क्वेटा में मेडिकल इमजेंसी

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी, बच्चों-महिलाओं को किया रिहा कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में…

By The Lens Desk

You Might Also Like

ब्रेकिंग : बीजापुर में नेशनल हाईवे पर आईईडी विस्फोट,  2 जवान घायल

By अरुण पांडेय
Commonwealth Games-2030
खेल

भारत करेगा Commonwealth Games-2030 की मेजबानी, 20 साल बाद फिर मिला मौका

By अरुण पांडेय
Navi Mumbai International Airport
देश

आम आदमी की हवाई उड़ान पर पीएम ने क्‍या कहा?

By अरुण पांडेय
Eli Lilly investment in India
अर्थ

अमेरिकी दवा कंपनी Eli Lilly भारत में करने जा रही भारी भरकम निवेश, हैदराबाद में लगेगी यूनिट

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?