[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘भूपेश है तो भरोसा है’ फेसबुक पेज से वायरल वीडियो पर FIR, भाजपा ने कहा – छत्तीसगढ़ में दंगा कराने की कोशिश
क्या DG कॉन्फ्रेंस तक मेजबान छत्तीसगढ़ को स्थायी डीजीपी मिल जाएंगे?
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
राहुल, प्रियंका, खड़गे, भूपेश, खेड़ा, पटवारी समेत कई दलित नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में
महाराष्ट्र में सड़क पर उतरे वंचित बहुजन आघाड़ी के कार्यकर्ता, RSS पर बैन लगाने की मांग
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर AC बस में लगी भयानक आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे
कांकेर में 21 माओवादियों ने किया सरेंडर
RTI के 20 साल, पारदर्शिता का हथियार अब हाशिए पर क्यों?
दिल्ली में 15.8 डिग्री पर रिकॉर्ड ठंड, बंगाल की खाड़ी में ‘मोंथा’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी
करूर भगदड़ हादसा, CBI ने फिर दर्ज की FIR, विजय कल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर बवाल जारी, कांग्रेस बोली- छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक जा रहा है मोटा पैसा, गडकरी का फरमान कचरे के ढेर में

नितिन मिश्रा
नितिन मिश्रा
Byनितिन मिश्रा
Follow:
Published: May 28, 2025 4:50 PM
Last updated: May 28, 2025 6:27 PM
Share
Toll Tax
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

रायपुर। रायपुर जिला और दुर्ग जिला के बीच संचालित कुम्हारी टोल प्लाजा के संचालन को लेकर विवाद जारी है। कांग्रेस ने टोल प्लाजा के  खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार के प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। Toll Tax

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा विभिन्न अनियमिततओं के बीच संचालित हो रहा है। टेंडर समाप्त होने के बाद भी अवैध वसूली की जा रही है। छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक मोटा पैसा जा रहा है। दो टोल के बीच दूरी को लेकर गडकरी का फरमान कचरे के ढेर में है। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज शर्मा और कन्हैया अग्रवाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टोल की अवैध वसूली के तथ्य सामने रखे हैं।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि रायपुर से दुर्ग के बीच केवल 54 किलोमीटर की दूरी में तीन टोल प्लाजा – मंदिर हसौद (किमी 258), कुम्हारी (किमी 281), और दुर्ग (किमी 312) – संचालित हो रहे हैं। जो भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसमें दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी अनिवार्य की गई है। सबसे विवादास्पद स्थिति कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर है, जिसकी वैधानिक वसूली अवधि समाप्त हो चुकी है।  फिर भी यह 20 से 25 वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा है।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे को कई बार केंद्र सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के समक्ष उठाया गया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस टोल प्लाजा को अविलंब बंद करने की मांग पहले ही की थी पर सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है और टोल वसूली जारी है वैसे तो नियमानुसार जब टोल वसूली की निर्धारित लागत वर्षों पहले ही वसूल की जा चुकी है, तो इस टोल प्लाजा का संचालन पूरी तरह से अवैध और जनविरोधी है।

कांग्रेस का सीधा आरोप है कि यह टोल नाका न केवल अवैध वसूली का केंद्र बन गया है, बल्कि जानलेवा जाम और दुर्घटनाओं की वजह से यह स्थानीय नागरिकों के लिए संकट का कारण बन चुका है।

कांग्रेस ने सरकार और NHAI से मांग की है कि कुम्हारी टोल प्लाजा को अविलंब बंद किया जाए। अवैध वसूली की उच्च स्तरीय जांच की जाए। स्थानीय नागरिकों को यातायात जाम और दुर्घटनाओं से राहत दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्थानीय नागरिकों से नियम विरुद्ध फास्टैग कैमरा लगा कर, अवैध वसूली की जा रही है। इस प्रकरण में कंपनी से जनता से वसूली गई रकम वसूली जाए।

TAGGED:ChhattisgarhCongressNitin GadkariRaipur NewsTop_News
Previous Article trade agreement between india and America सीजफायर के बाद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के आसार, विशेषज्ञों ने कहा ब्लैकमेलिंग
Next Article Sanyukt Morcha बिलासपुर में संयुक्त मोर्चा ने धार्मिक नफरत फैलाने वालों के खिलाफ किया प्रदर्शन
Lens poster

Popular Posts

अब छत्तीसगढ़ में केंद्र के बराबर मिलेगा 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री…

By पूनम ऋतु सेन

छत्तीसगढ़ संवाद के दफ्तर में झूमाझटकी, मामला पुलिस तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ संवाद के नवा रायपुर स्थित दफ्तर में गुरुवार को खुद को एक न्यूज…

By दानिश अनवर

CM हाउस के सामने 4 अक्टूबर को पूर्व गृह मंत्री ननकी राम देंगे धरना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बंगले के सामने पूर्व…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

अन्‍य राज्‍य

राजा के भाई ने की मेघालय पुलिस की तारीफ, सोनम सहित 5 आरोपियों को कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस रिमांड में सौंपा

By The Lens Desk
Bangladesh Plane Crash
दुनिया

ढाका में स्कूल के ऊपर एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, 19 की मौत, 100 से अधिक घायल

By अरुण पांडेय
AAP Party Janch Dal
छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचा आप पार्टी का जांच दल, कहा- महेश कुडियम की फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत, न्यायिक जांच आयोग का हो गठन

By नितिन मिश्रा
Tamnar villagers Protest
लेंस रिपोर्ट

जंगल बचाने के लिए लड़ रहा तमनार, कोल ब्लॉक के निशाने पर 56 गांव

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?