[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुख्य अमित बघेल को पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, 5 हजार का ईनाम रखा
Delhi car blast : लाल किले के पास कार धमाका, 13 की मौत, देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, अमित शाह बिहार से दिल्‍ली पहुंचे
असम में बहुविवाह पर बैन, कैबिनेट में नया विधेयक पास
बिहार चुनाव: महिलाओं की भागीदारी और चुनाव आयोग पर उठे सवाल
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर स्पोर्ट्स सिटी बनाएगी सरकार
तेजस्वी ने चुनाव आयोग से पूछा… कितने पुरुष और महिला मतदाताओं ने वोट डाले?  
ट्रंप के भाषण से छेड़छाड़ मामले में बीबीसी के दो शीर्ष अधिकारियों का इस्‍तीफा
टोल वसूली से आ रहे अरबों रुपये सड़क सुरक्षा पर खर्च क्‍यों नहीं, फलौदी सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त   
कौन जीतेगा बुकर प्राइज 2025, लंदन में आज रात विजेता का ऐलान, भारतीय मूल की किरण देसाई भी दावेदार
दिल्ली-एनसीआर में सांसों में घुलती जहरीली हवा, AQI 400 पार, हो सकता है GRAP-3 लागू
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

मणिपुर में तनाव बढ़ा, इंफाल में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन,  7 लोग घायल

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: May 26, 2025 10:09 AM
Last updated: May 26, 2025 2:50 PM
Share
manipur
SHARE

द लेंस डेस्क। manipur: इंफाल में 13 फरवरी 2025 से लागू राष्ट्रपति शासन के खिलाफ मैतेई संगठन कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) के नेतृत्व में हजारों लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने एम सेक्टर गेट पर उन्हें रोक लिया। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस को आंसू गैस और धुआं बमों का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। COCOMI ने राष्ट्रपति शासन को मणिपुर की संवैधानिक मशीनरी की विफलता करार दिया और इसे तत्काल हटाने की मांग की। संगठन का आरोप है कि यह शासन हिंसा को रोकने में नाकाम रहा है, जिससे मणिपुर में तनाव और अस्थिरता बढ़ रही है।

क्या है तनाव का कारण

मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा जारी है, जिसमें अब तक 250 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे और विधानसभा सत्र को रद्द करने के बाद 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। प्रदर्शनकारी इसे केंद्र सरकार की नाकामी मानते हैं, जबकि विपक्षी दल, जैसे कांग्रेस, ने इसे देर से लिया गया जरूरी कदम बताया। हाल ही में, शिरुई लिली फेस्टिवल 2025 के कवरेज के दौरान पत्रकारों और अधिकारियों को सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने की घटना ने भी तनाव को बढ़ाया। COCOMI ने इस घटना की निंदा करते हुए 48 घंटे के बंद का आह्वान किया, जिससे इंफाल घाटी के पांच जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौजूदा स्थिति

प्रदर्शनों के बाद इंफाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मणिपुर में हाल के महीनों में हिंसा में कमी आई है, लेकिन जातीय तनाव और अविश्वास का माहौल बरकरार है। सरकार ने पत्रकारों के साथ हुई घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। साथ ही, मणिपुर में हथियारों की लूट और उग्रवाद पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किए गए हैं, जिसमें हाल ही में 10 उग्रवादी मारे गए और कई गिरफ्तार किए गए।

सरकार के सामने बड़ी चुनौती

मणिपुर में शांति स्थापना के लिए केंद्र और राज्य प्रशासन के सामने कई चुनौतियां हैं। COCOMI और अन्य संगठनों का कहना है कि राष्ट्रपति शासन से समस्याएं हल होने के बजाय और जटिल हो रही हैं। दूसरी ओर  कुकी जो समुदायों ने भी हिंसा और अविश्वास का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन किए हैं। मणिपुर में स्थायी शांति के लिए सभी समुदायों के बीच संवाद और विश्वास बहाली की जरूरत है, लेकिन अभी तक कोई ठोस राजनीतिक या सुरक्षा समाधान सामने नहीं आया है।  

TAGGED:Big_NewsManipurNarendra Modipresident draupadi murmuPresident RulePROTEST
Previous Article पुणे में बादल फटने से तबाही पुणे में बादल फटने से तबाही, नवतप्पा में लू से राहत, केरल में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक
Next Article pm modi: वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो,  ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली गुजरात यात्रा
Lens poster

Popular Posts

देश भर में मॉनसून की मार, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आम जनजीवन बेहाल

द लेंस डेस्क। देश के हर एक कोने-कोने में मॉनसून ने दस्तक दे दी है।…

By पूनम ऋतु सेन

ग़ाज़ा पर ट्रंप का प्रस्ताव मनमाना और अस्वीकार्य

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ग़ाज़ा से 23 लाख फलस्तीनियों को बेदखल करने के…

By The Lens Desk

राजधानी रायपुर में इतना बड़ा हादसा और जनप्रतिनिधियों की संवेदना का ये आलम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में गोदावरी पावर फैक्ट्री में शुक्रवार…

By लेंस ब्यूरो

You Might Also Like

JEE Main 2026
देश

JEE Main 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

By पूनम ऋतु सेन
President Draupadi Murmu
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर देश भर से शुभकामनाएं

By The Lens Desk
देश

पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंंधु जल समझौता रोका, पाकिस्‍तानियों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर और दूतावास भी बंद, पाकिस्तान के पीएम ने बुलाई बैठक

By Lens News
Political Apology
देश

जानिए, बड़े नेताओं ने कब-कब मांगी सियासी माफी

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?