[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब नवा रायपुर में हो सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 वर्ल्ड कप के मैच
कर्नाटक सरकार अब सभी कामकाजी महिलाओं को देगी हर माह एक पेड पीरियड लीव,अधिसूचना जारी
बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत, महागठबंधन की करारी हार, दिल्‍ली में बीजेपी कार्यालय में जश्‍न  
पंडित जवाहरलाल नेहरू का ऐतिहासिक भाषण: ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन की बुरी हार, एनडीए की फिर से सरकार
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बेकाबू कटेंनर ने गाड़ियों को ठोका, 8 की मौत, दर्जनों घायल
चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए ईडी को जांच में क्‍या मिला ?
भारत के 7 राज्यों में शीतलहर का कहर, दक्षिण भारत में होगी बारिश, दिल्ली में AQI अभी भी गंभीर श्रेणी में
ढाका में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी मुख्यालय में हिंसा, आगजनी और मारपीट,17 नवंबर को फैसला
दिल्ली कार धमाके की जांच में ईडी की एंट्री, फंडिंग और यूनिवर्सिटी के लेन-देन पर नजर, उमर का डीएनए मैच
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, पायलट बोले – कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: May 19, 2025 11:56 PM
Last updated: May 20, 2025 8:00 PM
Share
Samvidhan Bachao Rally
SHARE

जांजगीर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सोमवार को कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया। इस रैली में शामिल होने खुद पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शामिल होने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के ज्यादातर नेता शामिल हुए हैं। तीन चरणों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन हो रहा है।

इस रैली में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी बात रखते हुए पायलट ने कहा कि ये बात सच है कि कांग्रेस पार्टी ने देश भर में जन जागरूकता के लिए चिलचिलाती गर्मी में आयोजन किया। यह रैली सिर्फ भाषण देने के लिए नहीं बल्कि संविधान को बचाने के लिए है। संविधान की जो धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उसको बचाने के लिए लोगों के बीच पहुंच कर जागरूक करना है। लोक सभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वाले को 240 में लाकर लटका दिया। पाकिस्तान वो धरती है, जहां आतंकवाद पनपने का अड्डा है। पहलगाम की घटना आतंकवादी घटना नहीं बल्कि लोगों को तड़पा कर मारने और आतंक फैलाने की नियत से की गई कार्रवाई थी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट, बोले- भाजपा मजहब के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है, माफी मांगना चाहिए

पायलट ने आगे कहा कि पहलगाम हमले के बाद हमारी सेनाओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान दोनों के छक्के छुड़ा दिए और पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया। लेकिन, हैरानी इस बात की है कि सीजफायर की घोषणा दूसरे देश का राष्ट्रपति कर रहा है वो भी व्यापार का डर दिखाकर। हम इतने मजबूत हैं कि क्या चंद डॉलर के लिए हम युध्द विराम कर सकते हैं? अमरीका हमें जान बूझकर पाकिस्तान के बराबर तौल रहा है? कश्मीर मुद़दे पर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सबसे बड़ा चुनौती संविधान बचाने की है। 1950 को संविधान लागू हुआ। देश भर में स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन आज देश में जाति से जाति, धर्म से धर्म को बांटने का काम कर रहे हैं। हम संविधान को बचाने के लिए संभाग स्तर से जिला स्तर और गांव के बाद घर घर जा कर संविधान की रक्षा करेंगे।

दीपक बैज ने यह भी कहा कि हमें हमारे देश की सेना पर गर्व है। देश की जनता युद्ध विराम का कारण जानना चाहती है। बीजेपी ने संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर का अपमान किया। अंबेडकर का नाम लेने पर वे कहते हैं कि, इतना भगवान का नाम लेते तो भगवान मिल जाते। हमें हमारे देश की सेना पर गर्व है। देश की जनता युद्ध विराम का कारण जानना चाहती है। अगर आज इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री होती तो पाकिस्तान के 2 टुकड़े हो जाते। बस्तर में एक-एक जमीन खाली कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जुट गए हैं। हम संविधान को बचाने के लिए संभाग स्तर से जिला स्तर और गांव के बाद घर-घर पहुंचेंगे।

एआईसीसी के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के पति के खिलाफ कार्रवाई की गई। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है। जातिगत जनगणना कांग्रेस की जीत है। राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की बात की थी, जिसके आगे केंद्र सरकार ने घुटने टेक दी है और जातिगत जनगणना कराने को तैयार है। महिला आरक्षण बिल की पेशकश सोनिया गांधी ने की थी, जिसे केंद्र सरकार ने लागू कर दिया, लेकिन जारी नहीं किया। जातिगत जनगणना का भी आदेश जारी कर दिया है, लेकिन इसे लागू कब करेंगे इसका भरोसा नहीं है। केंद्र सरकार संविधान को बदलने का काम कर रही है। महतारी वंदन के माध्यम से ठगने का काम किया जा रहा है। जहां मजदूरी को 28 हजार रुपए महीना मिलना था। अब उसे रोक कर महिलाओं को एक हजार रुपए महीना दे कर ठग रहे हैं। भूपेश बघेल ने बताया कि 25 अप्रैल को भिलाई में ये कार्यक्रम होना था। पहलगाम की घटना के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया। पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर मारा था। झीरम घाटी हत्याकांड में नाम पूछ पूछ कर मारा गया। दोनों ही मामले में सुरक्षा नहीं दी गई। न कांग्रेस के नेताओं को सुरक्षा दी गई और ना ही पहलगाम में सैलानियों की सुरक्षा कर पाए।

भूपेश बघेल ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 26/11 की घटना में कमांडो उतारा और कसाब को जिंदा पकड़ा, लेकिन पहलगाम में न सेना पहुंची और ना ही कोई पुलिस। वहां अमित शाह जी उतरे थे। आज तक आतंकवादियों को नहीं पकड़ा गया। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना को बधाई दी, लेकिन अमेरिका के इशारे से सीजफायर लागू होने को गलत बताया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि सभा में महंत ने कहा कि, संविधान में भारतवर्ष समाहित है। सभी भारतवासी को समानता का अधिकार देता है, लेकिन खाई बढ़ गई है। सत्ता और जनता के बीच खाई बढ़ गई। हम भारत के लोग जो शब्द है वह सिर्फ किताबी शब्द बन गया। संविधान बचाओ रैली के जांजगीर में आयोजन को अंचल का सौभाग्य बताया। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुये।

TAGGED:Bhupesh Baghelsachin pilotSamvidhan Bachao Rally
Previous Article Dr Ali khan haryana university Kafka reified
Next Article सरगुजा में मासूमों के पोस्टमार्टम की कीमत 10 हजार
Lens poster

Popular Posts

खगोलशास्त्री जयंत विष्णु नार्लीकर का निधन, खामोश हो गई विज्ञान को सरल भाषा में समझाने वाली आवाज

पुणे। प्रख्यात खगोलशास्त्री, विज्ञान लेखक और शिक्षाविद प्रोफेसर जयंत विष्णु नार्लीकर का आज पुणे में…

By Lens News Network

अस्पताल के बाहर कचरे डिब्बे के पास 5-6 माह का भ्रूण मिला, पुलिस कर रही CCTV से जांच

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर…

By पूनम ऋतु सेन

जंगलों की कीमत पर

सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर हैदराबाद यूनिवर्सिटी से सटे कांचा गचीबावली के 400 एकड़…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Blue Water
छत्तीसगढ़

ब्लू वाटर में डूबे 10वीं के दो छात्र, क्लास बंक कर दोस्तों संग गए थे घूमने

By Lens News
Bijli Bill Half Yojna
छत्तीसगढ़

भूपेश की हाफ बिजली बिल योजना को साय सरकार का करंट, छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी 200 यूनिट बिजली फ्री

By दानिश अनवर
BJP Mahila Morcha
छत्तीसगढ़

काली साड़ी पहनकर भाजपा महिला मोर्चा आज घेरेगी राजीव भवन, स्वागत के लिए तैयार रहेगी महिला कांग्रेस

By दानिश अनवर
Chaitanya Baghel
छत्तीसगढ़

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल फिर भेज गए जेल

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?