[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
इंडिगो की 200 उड़ानों में कटौती, नहीं लगा जुर्माना
अब यूनियन बैंक ने भी अनिल अंबानी की RCOM और RTL के लोन खातों को फ्रॉड घोषित किया
श्री सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ उमड़े जन सैलाब से प्रशासन झुका, कलेक्टर ने जनसुनवाई की स्थगित
एम्‍स जाकर साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से मिले सीएम साय
ग्राउंड रिपोर्टिंग: सिमट रहा एशिया के सबसे बड़े पशु मेला का वजूद
पांच साल में 65 लाख बच्चों ने स्कूल छोड़ा, आधी लड़कियां
रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन
मद्रास हाईकोर्ट के सिटिंग जज के ख़िलाफ़ सौ से अधिक सांसदों का महाभियोग प्रस्ताव पेश
श्रम संहिताओं के खिलाफ देशव्यापी संघर्ष, फरवरी में आम हड़ताल ऐलान
काम के घंटे पूरे होने के बाद बॉस ने किया फोन या मेल तो देना होगा जुर्माना
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
आंदोलन की खबर

सरकार का फाइनल अल्टीमेटम नहीं माना, 200 NHM कर्मचारी बर्खास्त, कल जेल भरो आंदोलन

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: September 17, 2025 9:59 PM
Last updated: September 17, 2025 11:37 PM
Share
NHM
SHARE

रायपुर। नौकरी में नियमित करने की मांग को लेकरकरीब एक महीने से हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने सरकार के फाइनल अल्टीमेटम को भी नजरअंदाज कर दिया है। इसका असर अलग-अलग जिलों में अब पड़ने लगा है।

सरकार ने करीब दो सौ कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। दूसरी तरफ सरकार के इस एक्शन के खिलाफ कर्मचारी कल जेल भरो आंदोलन करेंगे।

बलौदाबाजार में 160 एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश निकाल दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से आदेश निकाला गया है। इसके अलावा कोरबा में करीब 21 कर्मचारियों और गरियाबंद में 20 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

18 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को एक महीने बीत गए हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इसके बाद सरकार की तरफ से एक्शन शुरू हुआ है।

कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को पूरा करने की बात पर अड़े हैं। सरकार की तरफ से 10 में से 5 मांगे मानने की मौखिक सहमति दी है, लेकिन अन्य पांच मांगों को लेकर कोई दावा नहीं किया।

इस बीच एनएचएम कर्मचारी संघ ने तय किया है कि गुरुवार को संभाग स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। रायपुर के तुता माना धरना स्थल पर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के करीब 10 हजार कर्मचारी जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने कहा कि सरकार दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। सरकार ने बातचीत बंद कर दी है, ऐसे में हम आंदोलन के जरिए ही अपनी आवाज उन तक पहुंचा सकते हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने 3 सितंबर को 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया था। ये बर्खास्त कर्मचारी इस आंदोलन को लीड कर रहे थे। सरकार के इस एक्शन के खिलाफ NHM कर्मचारियों ने सभी 33 जिलों में सीएमएचओ दफ्तर जाकर सामुहिक इस्तीफा सौंपा था।

एनएचएम कर्मचारियों के इस आंदोलन का सत्तारुढ़ दल भाजपा के दो सांसद भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : 25 अधिकारी कर्मचारी बर्खास्तगी के बाद आज 16,000 NHM कर्मचारी देंगे सामूहिक इस्तीफा

TAGGED:ChhattisgarhNHMNHM PROTEST CG
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article PM modi birthday पीएम के जन्‍मदिन पर शुभकामनाओं में किसने क्‍या कहा, मोदी ने क्‍यों लिया पाकिस्‍तान का नाम?
Next Article Adani Group अडानी से संबंधित वीडियो पर रोकः सवाल अभिव्यक्ति की आजादी का
Lens poster

Popular Posts

राजनाथ के दिए भाषण पर कांग्रेस के गौरव गोगोई ने पूछा ‘ऑपरेशन सिन्दूर अभी भी खत्म नहीं तो ये सफल कैसे?’

Gaurav Gogoi Parliament : सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में ऑपरेशन…

By पूनम ऋतु सेन

ग्रामीण बैंकों में IPO के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना, सांसदों का मिला समर्थन

नई दिल्ली।केंद्र सरकार के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लाने के…

By पूनम ऋतु सेन

धोखाधड़ी में सजायाफ्ता के समर्थन में लंदन में सड़क पर उतरे लाखों, जानिए टॉमी रॉबिन्सन को

इंटरनेशनल डेस्क। शनिवार को लंदन में ऐतिहासिक प्रदर्शन हुआ। इसे ब्रिटेन के सबसे बड़े दक्षिणपंथी…

By The Lens Desk

You Might Also Like

PM Surya Ghar Yojana
छत्तीसगढ़

PM सूर्यघर योजना में बढ़ी रूचि, डेढ़ महीने में 27 सौ प्लांट, 15 हजार नए आवेदन

By दानिश अनवर
छत्तीसगढ़

वोट अधिकार यात्रा के दौरान राजनांदगांव में पायलट की हुंकार, कहा – भाजपा से मिला हुआ है चुनाव आयोग

By दानिश अनवर
Nagpur farmers protest
आंदोलन की खबर

किसानों के आगे झुकी फडणवीस सरकार, कर्ज माफी के लिए बनाई समिति

By अरुण पांडेय
छत्तीसगढ़

विधानसभा में PA-PS की कार्यशाला में रमन सिंह बोले– आबाद करने का काम करें, बर्बाद करने का नहीं

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?