महतारी वंदन योजना 18 वीं किस्त जारी, 647 करोड़ रुपए खातों में ट्रांसफर

CM Secretariat

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत 18 वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत 69.19 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई। महिलाओं के खाते में 647 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि महिलाओं के खातों में की ट्रांसफर की गई। अब तक इस योजना के तहत 11 हजार करोड़ रुपए पात्र महिलाओं को दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट CMO Chhattisgarh में पोस्ट कर जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा गया, ‘फिर आया खुशियों का नोटिफिकेशन, छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त के 647.35 करोड़ रुपये जारी किए। 69.19 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में योजना की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है‌।’

मार्च 2024 से इस योजना की शुरुआत की गई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस योजना को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। इसके बाद जब दिसंबर 2023 में सरकार बनी तो मार्च 2024 से महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए हर महीने ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इस योजना (Mahtari Vandan Yojana) के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories