आईफोन 16 इ होगा मेड इन इंडिया

March 6, 2025 3:32 PM

टेकडेस्क| आईफोन 16 ई ने आखिरकार एंट्री मार दी है, ऐपल फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। ये आईफोन एस ई 2022 का रिफ्रेश वर्जन साबित होता है। ऐपल ने यह साफ कर दिया है कि यह डिवाइस भारत में असेंबल होगा। भारतीय मार्केट के अलावा इसे एक्सपोर्ट भी भारत से किया जाएगा। इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देगा।

मेड इन इंडिया आईफोन 16ई लॉन्च
आईफोन 16ई लॉन्च के साथ साफ हो गया है कि ऐपल अपने आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल को भारत में असेंबल करेगी। इससे पहले भी इसकी घोषणा की गई थी और इस पर काम भी तेजी से शुरू हो गया है। आईफोन 15 का बेस वेरिएंट भी कंपनी भारत में ही बना रही है इसके अलावा आईफोन 14 और आईफोन 13 भी मेड इन इंडिया ही है। भारत में प्रोडक्शन शुरू होने के बाद ऐपल ने फैसला लिया था कि वह अपना ज्यादातर बिजनेस भारत में ही शिफ्ट कर देगी। आईफोन 16ई को लेकर यूजरों की मिली–जुली प्रतिक्रिया आ रही है।

आईफोन 16ई के खास फीचर्स

आईफोन 16ई को दो कलर वेरिएंट व्हाइट आउट ब्लैक में पेश किया गया है फोन की शुरुआती कीमत 59 हजार नौ सौ रुपए है इसमें तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलने वाला है–128जीबी, 256जीबी, और 512जीबी इसका प्री–ऑर्डर शुक्रवार, 21 फरवरी से शुरू होगा और सेल शुक्रवार 28 फरवरी से शुरू होगी। इसमें डिस्प्ले साइज 6.1 इंच रखा गया है। हालांकि ने इसमें डायनेमिक आइसलैंड का यूज नहीं किया है। इसमें नॉच डिस्प्ले मिलने वाली है। साथ ही सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो 48एमपी रेजोल्यूशन के साथ आता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now